-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान नए सीडीएस होंगे, जानिये कौन सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली

देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बनाए गए हैं। पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत के निधन के बाद से यह पद रिक्त था। चौहान उत्तराखंड के पौढ़ी से आते हैं और वे भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह रहे हैं।
रिटायर्ड जनरल अनिल चौहान को 1981 में 11वीं गोरखा राइफाइल्स में कमीशन दिया गया था। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के छात्र रहे। नवनियुक्त सीडीएस चौहान ने पूर्वोत्तर में म्यांमार सीमा पर उग्रवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सनराइज में मुख्य भूमिका निभाई थी। भारत-म्यांमार के संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया था। 40 साल तक भारतीय सेना में सेवा देने के बाद 31 मई 2021 को वे जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी कमान के पद से रिटायर हुए थे। बालकोट एयरस्ट्राइक में भी चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Leave a Reply