जबलपुर भाजपा के एक नेताजी शशिकांत सोनी के खिलाफ पिछले दिनों नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और एक लाख 80 हजार रुपए लेने के आरोप लगने पर पार्टी ने उसके खिलाफ छह साल के निष्कासन की कार्रवाई की है। शशिकांत के खिलाफ भोपाल में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक शशिकांत सोनी के खिलाफ पीड़ित महिला ने मार्च 2022 में भोपाल लाकर दुष्कर्म करने और बाद में हाईवे पर अकेले छोड़ देने की शिकायत की थी। इसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस अपराध के पंजीबद्ध होने के बाद भाजपा की जबलपुर इकाई ने शशिकांत सोनी के खिलाफ निष्कासन का एक्शन लिया है। उसे छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
Leave a Reply