कानपुर सेंट्रल-एलटीटी के बीच आठ-आठ ट्रिप स्पेशल ट्रेन

नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए रेलवे द्वारा कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया गया है। कानपु-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच इस दौरान आठ-आठ ट्रिप की विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है जो हर शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस औऱ हर शनिवार को कानपुर की ओर चलेंगी।

रेल प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 04151/04152 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल के मध्य आठ-आठ ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
      गाड़ी संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 15:45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज 18:10 बजे, सतना 21:05 बजे, कटनी 22:20 बजे, जबलपुर 23:30 बजे अगले दिन इटारसी 03:25 बजे, भुसावल 08:00 बजे और 14:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी
     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 17:15 बजे प्रस्थान कर भुसावल 23:00 बजे, अगले दिन इटारसी 02:55 बजे, जबलपुर 06:15 बजे, कटनी 07:25 बजे, सतना 08:40 बजे, प्रयागराज 12:40 बजे और 15:25 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुँचेगी। कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 05 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे। गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी एवं भुसावल स्टेशनों पर रुकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today