-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
मध्यप्रदेश सरकार पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगीः सीएम चौहान

मध्य प्रदेश भाजपा और शिवराज सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इसमें के 2014 के बाद से देश की राजनीतिक संस्कृति में आए बदलाव, उनकी योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता को बताया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी की कामकाजी बैठक में संबोधित करते हुए कही। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने आगामी कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, साथ ही प्रस्ताव भी पारित किए गए।
सरकार के साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करे संगठनः शिवप्रकाश
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि आने वाले समय में देश और समाज के सामने जो चुनौतियां आएंगी, उनका सामना सिर्फ सरकारों के बूते की बात नहीं होगी। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन यानी कार्यकर्ताओं को भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। शिवप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह बताया है कि कोई भी राजनीतिक दल अपने काम से लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकता है। हम भी पौधे लगाकर, तालाबों की सफाई करके, बेटी बचाओ और नमामि गंगे जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज से जुड़ सकते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
बूथों को मजबूत करने के लिए टेक्नालॉजी का उपयोग करें कार्यकर्ता : मुरलीधर
पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से 65 में से 62 हजार बूथों को डिजिटल बनाकर प्रदेश संगठन ने देश भर में अलग पहचान बनायी है। डिजिटल बूथों का हमें टेक्नालॉजी के साथ भरपूर उपयोग करना है, ताकि हमारी मजबूती और बढ़े। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से हम कमजोर बूथों पर अपनी कमियों को दूर कर उसे कैसे मजबूत किया जाए, इस दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि नगरीय और ग्रामीण निकाय में बडी संख्या में हमारे कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर आए हैं। आने वाले दिनों में इनके प्रशिक्षण का कार्यक्रम होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग करने की बात कही। राव ने कहा कि हम आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा की दृष्टि से कमर कसकर तैयार रहें। इसके लिए अधिक से अधिक प्रवास करें। राव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजन में हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि यह सिर्फ पौधे लगाने का अभियान नहीं है, बल्कि 75 लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ने का भी अभियान है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति मोर्चा के संयोजन में 75 हजार सेवा बस्तियों में चलने वाला संपर्क अभियान पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा।
सरकार के साथ मिलकर सेवा कार्यों में भाग लें कार्यकर्ताः शिवराजसिंह चौहान
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी अपने स्तर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता भी सरकार के साथ इन सेवा कार्यों में भाग लें। उन्होंने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितंबर से प्रदेश सरकार केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाएगी। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 26 अक्टूबर से मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 01 नवंबर तक म.प्र.दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक, खेलकूद सहित बच्चों के लिए अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं के श्रम, जनहित की योजनाओं से मिलेगी ऐतिहासिक जीतः विष्णुदत्त शर्मा
बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए नगर एवं ग्रामीण निकाय के चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। भाजपा लक्ष्य 51 प्रतिशत वोट शेयर रहा है, लेकिन हमने नगर निगमों में 53 प्रतिशत, नगर पालिकाओं में 49.78 प्रतिशत और नगर परिषदों में लगभग 50 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया है। यह सब पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास, गरीब कल्याण की योजनाओं तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। श्री शर्मा ने कहा कि इसी आधार पर हम 46 नगर पालिकाओं और परिषदों के चुनाव भी ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि हम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सोचना होगा कि हम इस सेवा पखवाड़े को किस तरह ऐतिहासिक बना सकते हैं।
बैठक में रखे गए विभिन्न प्रस्ताव
प्रदेश भाजपा की कार्यकर्ता या कामकाजी बैठक के प्रथम सत्र में विभिन्न प्रस्ताव रखे गए, जिन पर उपस्थित प्रतिभागियों ने अपनी सहमति प्रदान की। प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने पिछली कार्यसमिति की बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों की पुष्टि और कार्रवाई के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रखा। प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने देश-प्रदेश के दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं, परिजनों के लिए शोक प्रस्ताव रखा। उपस्थिति प्रतिभागियों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार जताने के लिए राज्यसभा सांसद एवं महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के समर्थन में टिप्पणी करते हुए प्रदेश शासन के मंत्री भूपेंद्रसिंह ने ओबीसी वर्ग को आरक्षण से वंचित किए जाने के कांग्रेस के दुष्चक्र और उसे निष्फल किए जाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में किए गए अथक प्रयासों और संगठन के संघर्ष पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेशसिंह चौधरी एवं चिंतामन मालवीय ने प्रस्ताव का समर्थन किया। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी ने प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन सांसद श्रीमती संध्या राय एवं नागरसिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान ने किया।
Leave a Reply