-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल बलराम जाखड़ का निधन
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और लोकसभा के नौ साल तक स्पीकर रहे डॉ. बलराम जाखड़ का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।
दिल्ली में डॉ. जाखड़ ने अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। डॉ. जाखड़ काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज था। पंजाब के फिरोजपुर स्थित पंचकोसी में 23 अगस्त 1923 को जन्मे डॉ. जाखड़ा का अंतिम संस्कार उनके मूल गांव में किया जाएगा। उनकी हिंदी सहित अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी भाषाओं पर अच्छी पकड़ थी। इसके अलावा वे राजस्थानी शेखावाटी इलाके की भाषा भी आती थी और वे उसी भाषा में अक्सर बातचीत करते थे।
डॉ. पंजाब में फिरोजपुर से सांसद रहे लेकिन 1984 में वे राजस्थान के सीकर से भी सांसद चुने गए। 22 जनवरी 1980 से 27 नवंबर 1989 तक लोकसभा सदस्य रहे और इसी दौरान वे करीब नौ साल तक लोकसभा अध्यक्ष रहे। इसके बाद 30 जून 2004 से 29 जून 2009 तक मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। 92 साल के जाखड़ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जाट राजनीति में उनकी जबरदस्त पैठ थी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उधर उनके निवास पर पहुंचकर कई कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी डॉ. जाखड़ के निधन का समाचार सुनने के बाद उनके निवास पर पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।




Leave a Reply