आदिवासियों की कुछ जनजातियां धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही हैं। ऐसी ही एक अनुसूचित जनजाति ब्राजील के अमेजन जंगल में पिछले दिनों समाप्त हो गई। इस जाति का अंतिम व्यक्ति जंगल में मृत हालत में मिला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील के अमेजन जंगल में एक अनुसूचित जाति का व्यक्ति बचा था जो गड्ढा खोदकर जानवरों के शिकार पर आश्रित था। उसे मैन ऑफ द होल भी पुकारा जाता था। इसकी उम्र 26 साल बताई जाती थी। वह अमेजन जंगल के तनारू द्वीप पर रहता था। इस जाति के लोगों के मरने पर हाथ में तोते के पंख दिए जाते थे और यह संभावना जताई जा रही है कि मैन ऑफ द होल को अपनी मौत का पूर्वाभास हो गया था। इसीलिए उसके मृत शरीर में हाथ में तोते का पंख पाया गया था।
Leave a Reply