मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभाग के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष पवन पटेल, वीरेन्द्र सिंह हर्षाना, तरवर सिंह लोधी और पुरूषोत्तम दांगी ने भी पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत कुशवाहा ने कहा कि अभा कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ओबीसी वर्ग के हितों की लड़ाई सतत जारी रखेगा। भाजपा हमेशा से ओबीसी वर्ग के साथ छलावा करती आ रही है। ओबीसी वर्ग के अधिकारों के लिए हम सभी मिलकर न्यायालय और सड़कों पर उतर आंदोलन करेंगे ताकि इस वर्ग को न्याय मिल सके।
Leave a Reply