बाढ़ में फँसे लोगों की जिन्दगी बचाना पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा किया। साथ ही वे कुछ गांव में बाढ़ में फंसे इलाकों में भी एनडीआरएफ की टीमों के साथ राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों से चर्चा की और उन्हें मुसीबत के ऐसे समय सरकार को उनके साथ होने का भरोसा दिलाया। चौहान ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने इस समय सबसे पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अति-वर्षा से बाढ़ में फँसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जिन्दगी बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। एक-एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर निकाला जाएगा। मैं स्वयं भी बोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रेस्क्यू करने में शामिल हुआ हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान विदिशा, गुना और राजगढ़ जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से दौरा कर स्टेट हैंगर भोपाल वापस लौटने पर जानकारी दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने स्टेट हैंगर पर ही एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति और रेस्क्यू कार्य के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विदिशा जिले में बेतवा का जल-स्तर अभी स्थिर है। बाढ़ से विदिशा, गुना और राजगढ़ जिले के लगभग 25 गाँव प्रभावित हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एयर फोर्स के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन भी रेस्क्यू कार्य में लगा हुआ है। फसलों और सम्पत्ति के नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा। अभी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित बचाना है। विदिशा के गढ़ला और ताजला गाँव में फँसे लोगों को बोट से सुरक्षित बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान पुन: कुरवाई के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वे रायसेन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गंज बासौदा गए और ग्राम छोटी स्यावदा एवं बिस्कावली ग्राम का मोटर बोट से भ्रमण किया और अपने साथ बाढ़ में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करके मोटर बोट से लाए ।
तहसील कुरवाई जिला विदिशा के निम्नलिखित ग्रामों का सर्वे

1.मोदनखेड़ी
2.जोनाखेड़ी
3.कोठा
4.सिरावली
5.मडिया
6.सिरनौता
7.देवली
8.मद्दूखेड़ी

विदिशा
बहलोत
चिरमची बघेरा
करारिया
सतपाड़ा
दुपाड़िया
बेरखेड़ी घाट
हिनोतिया
गडला
निमोदिया
मडिया
मडिया कोनिया
जिला तहसील रायसेन के ग्राम धोबाखेड़ी का हवाई सर्वे

: रेलई
बैराड़
सुठालिया
(राजगढ़ के ग्राम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today