आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा जबलपुर आरटीओ संतोष पाल के यहां मारे गए छापे के बाद अब उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके खिलाफ तबादला की कार्रवाई करते हुए राज्य शासन ने उन्हें उप परिवहन आयुक्त कार्यालय जबलपुर में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर जबलपुर आरटीओ का प्रभार नरसिंहपुर के जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा को सौंपा गया है।
पाल के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने छापे में उनकी और जबलपुर आरटीओ कार्यालय मेैं पदस्थ उनकी पत्नी की शासकीय सेवा में अर्जित आय से करीब 650 फीसदी ज्यादा संपत्ति पाई गई थी। संतोष पाल के घर के भीतर ही सिनेमाघर बना रखा था और स्वीमिंग पूल भी था। साथ ही दस हजार वर्गफीट के फार्महाउस में अन्य भोग विलासिता का सामान भी पाया गया था।
Leave a Reply