-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

हमारे विरोधी भी यह कहते हैं कि वे भाजपा की जिस चीज से घबराते हैं, वह उसके संगठन की ताकत है। पार्टी संगठन की सबसे बड़ी ताकत युवा मोर्चा ही है, जिस पर हम सभी को गर्व है। इस ताकत को कैसे और निखारा जाए, पार्टी के हित में इसका समुचित उपयोग किस प्रकार किया जाए, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हमें इसी पर विचार करना है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने मोर्चा की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की।
देशभक्ति के जज्बे और ज्वार के साथ मैदान में उतरें कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा
कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और उसका संगठन में अलग महत्व है। पूरी पार्टी अपनी जिस ताकत गर्व करती है, वह युवा मोर्चा ही है। यह ताकत किस तरह से प्रभावी तरीके से काम करे, हमें कार्यसमिति की बैठक में इसी पर विचार करना है। श्री शर्मा ने कहा कि जोश, उत्साह और आक्रामकता युवाओं की पहचान है, लेकिन अनुशासनहीनता कभी भी उनकी पहचान नहीं हो सकती। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने हर-घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे देश में देशभक्ति का एक ज्वार पैदा किया है। युवा मोर्चा इस देशभक्ति के ज्वार के साथ मैदान में उतरे, तो वह हर अभियान में नया इतिहास बनाएगा।
गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारें
श्री शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना और बूथों के डिजिटाइजेशन के जिस काम के लिए प्रदेश के पार्टी संगठन की सराहना की जाती है, उसमें युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी को जो ऐतिहासिक सफलता मिली है, उसमें भी मोर्चा की भूमिका प्रभावी रही है। मोर्चा कार्यकर्ता आगे बढ़ने के लिए प्लानिंग और मेहनत के साथ काम करें। अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं को पार्टी से जोड़ें। पंचायत और नगर निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में युवा जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं, उन्हें पार्टी से जोड़ें। केंद्र व राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारें और जिन युवाओं को इन योजनाओं के माध्यम से अवसर मिले हैं, उनसे संपर्क करें। श्री शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा में प्रतिभाओं और काम करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन उनका नियोजन ठीक तरह से हो सके, इसके लिए संगठन का विस्तार और उसे पूर्णता देना जरूरी है।
प्रवास करें, समय दें और प्रशिक्षण पर जोर देंः हितानंद जी
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि पार्टी संगठन की मोर्चा कार्यकर्ताओं से पहली अपेक्षा यह होती है कि वे संगठन के काम के लिए समय दें। संगठन के काम के लिए लगातार प्रवास करें। दायित्वों का निर्धारण समय सीमा में करें और कार्यसमितियों के गठन का काम समयसीमा में पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया आज के बहुत बड़े हथियार हैं। इसलिए युवा मोर्चा सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की व्यवस्था करे और इस काम में लगे अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करे। संगठन महामंत्री ने कहा कि मोर्चा की अपनी रिसर्च टीम है। इसके माध्यम से यह रिसर्च करें कि केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाएं किस तरह लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पार्टी संगठन की तरह युवा मोर्चा की भी एक अलग पहचान है। यह पहचान कायम रहे और आगे बढ़े, इसके लिए कार्यसमिति की बैठक में विचार करें।
भारत के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा कीः वैभव पंवार
बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि भारत के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कंधों पर है। श्री पंवार ने कहा कि कोरोना काल में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ भोजन, दवाएं उपलब्ध कराई, बल्कि 2402 यूनिट रक्तदान भी किया। हाल ही में संपन्न पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में मोर्चा ने प्रदेश के 1012 मंडलों में बाइक रैलियां आयोजित कीं। मोर्चा द्वारा प्रदेश के जबलपुर में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। श्री पंवार ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि युवा मोर्चा जल्द ही हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान शुरू करने जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में 75 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इनमें से 25 लाख पौधे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को, पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर को 25 लाख पौधे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को 25 लाख पौधे रोपे जाएंगे।
मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चहल, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री आलोक डंगस एवं प्रदेश महामंत्री श्री राहुल तिवारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री राम दांगोरे ने किया।
Leave a Reply