-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
संकल्प करो, हम ही चुनाव जीतेंगे : गिरिराज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। जिले के प्रवास के पहले दिन केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने पार्टी संगठन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। गिरिराज सिंह अगले दो दिन छिंदवाडा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार सुबह दिल्ली से नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बंटी साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी ने अपने छिंदवाड़ा प्रवास की शुरुआत जामसांवली हनुमान जी के दर्शन से की। यहां उन्होंने पूजन अर्चन करने के पश्चात भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से चर्चा की।
श्री गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संकल्प लें कि हम विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीतेंगे। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का समय मांगा। पार्टी के पितृ पुरुष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे, श्री सुंदर सिंह भंडारी सहित संगठन मनीषियों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से संगठन को सींचा है। उनकी कार्यशैली के विषय में कार्यकर्ताओं को पता होना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संगठन को समय देना होगा। पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रभारी सहित हर पदाधिकारी को विधानसभा चुनाव तक कम से कम 150 दिन देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता तक जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा तो जनता भाजपा को वोट देगी। श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारा और आपका विचार परिवार का रिश्ता है। हम महादेव के शिष्य हैं, हनुमान जी की तरह हम मुट्ठी बांधकर संकल्प लें कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस को मिटाना है और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय श्री दिलाना है।
पार्टी की प्रदेश महामंत्री और सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने संबोधित करते कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की चिंता, प्रवास की योजना के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों को सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से निश्चित रूप से हम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतेंगे। छिंदवाड़ा को हमें कांग्रेस मुक्त बनाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री और छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम सभी 28 लोकसभा सीटें जीते थे। एकमात्र छिंदवाड़ा लोकसभा नहीं जीते थे। इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा से हमे जीतना है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम चुनाव जीतेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री संतोष पारिख, जिला अध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू, लोकसभा प्रभारी श्री नरेश दिवाकर, पूर्व मंत्री श्री चौधरी चंद्रभान सिंह, श्री शेषराव यादव, श्री नरेंद्र परमार, श्री ठाकुर दौलतसिंह, श्री संतोष जैन, श्री ताराचंद बावरिया, श्री आशीष ठाकुर, श्री उत्तम ठाकुर, श्री वैशाली महाले सहित जिले के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, मीडिया टीम, सोशल मीडिया संयोजक, आईटी संयोजक उपस्थित थे।
Leave a Reply