-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
राष्ट्रपति पदक पाने वालों का सीएम हाउस में चौहान ने किया सम्मान

मध्य प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, जेल विभाग के राष्ट्रपति पदक पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सम्मान किया। 78 अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले लोगों के परिजन भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा है कि पुलिस बल, होमगार्ड और जेल विभाग के जवान प्रदेश की सुरक्षा का दायित्व भली-भाँति निभा रहे हैं। हाल ही में हुई बारिश के कारण धार जिले के कारम बांध की घटना में जवानों ने मुस्तैदी से कार्य किया और गाँव खाली कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चौहान ने कहा कि नक्सलवादियों के विरूद्ध भी जवानों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में बरसात होने के बाद भी जवान धैर्य, साहस और बुलंद हौसलों के साथ मैदान में डटे रहे।
मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय में वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने वाले पुलिस, नगर सेना और जेल विभाग के 78 अधिकारी-कर्मचारियों तथा उनके परिजन के स्वागत और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, विशेष पुलिस महानिदेशक मिलिन्द कानस्कर, डीजी होमगार्ड पवन जैन, डीजी जेल अरविंद कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के जवान कठिन परिस्थितियों में जान हथेली पर रखकर कार्य कर रहे हैं। हमारे जवानों द्वारा गुंडों, माफिया और दबंगों से करोड़ों रूपए की जमीन मुक्त कराई गई है। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग के सभी पदक प्राप्तकर्ताओं और उनके परिजन का स्वागत करता हूँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पुलिस के जवान, उनके परिजन और भांजे-भांजियाँ अपने आप को कभी अकेला नहीं समझें, मामा आपके साथ है।
पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि यह पदक आपकी विभाग के प्रति समर्पण की भावना और उपलब्धियों के लिये है। मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के प्रति स्नेह रखते हैं और उन्हें अपने परिवार की तरह मानते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस, जनता की सेवा में दिन-रात समर्पित है। चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा चुनौतियों का डट कर मुकाबला किया गया है। हम प्रदेश में समाज के लिए भयमुक्त वातावरण बनाने में कामयाब हुए हैं। शांति, सौहार्द्र और सद्भाव का वातावरण बनाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस अग्रणी बनी रहेगी। विशेष पुलिस महानिदेशक श्री मिलिन्द कानस्कर ने आभार माना।
Leave a Reply