-
दुनिया
-
सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भोपाल आईं

राष्ट्रपति पद की एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर में भोपाल पहुंची। उनका भोपाल के स्टेट हैंगर पर स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश संगठन के नेता और मंत्री विधायकों ने उनका स्वागत किया।
द्रौपदी मुर्मू के भोपाल पहुंचने पर उनके स्वागत में स्टेट हैंगर पर भव्य तैयारियां की गई थीं। आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति की गई और द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आदिवासी महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग आदि ने मुर्मू का स्वागत किया। स्टेट हैंगर से द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हुईं जहां वे मंत्रियों, विधायकों से चर्चा करेंगी। शाम को वे वापस दिल्ली लौट जाएंगी। भोपाल वे छत्तीसगढ़ से आई हैं।
Leave a Reply