-
दुनिया
-
सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा भाजपा ने दिया एक करोड़ का ऑफर

देशभर में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मध्य प्रदेश में भी एकबार फिर भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देने के आरोप सामने आए हैं। पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी के एक नेता ने उन्हें एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं को देने का प्रलोभन दिया।
उमंग सिंघार को दिए गए इस प्रलोभन का खुलासा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने राष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा की पत्रकार वार्ता में किया। उमंग सिंघार ने इस बारे में विस्तार से बताया कि भाजपा के एक नेता ने न केवल एक करोड़ रुपए का प्रलोभन दिया बल्कि अन्य सुविधाओं को देने का भी वादा किया। इसके पूर्व सिंघार को भाजपा नेता राज्यसभा का प्रलोभन दे चुके हैं।
Leave a Reply