भोपाल में जबरदस्त बारिश, सिंधिया के बंगले में पानी घुसा

भोपाल में जबरदस्त बारिश हुई है जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश से जहां सड़कें पानी से भर गई हैं तो बस्तियों में भी पानी घुस गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल स्थित बंगले में भी पानी भर गया और यहां इतनी तेज बहाव से पानी बंगले के बीच से निकला कि जैसे कोई नदी उफान पर आ गई हो।

मध्य प्रदेश में एक सप्ताह से मानसून काफी सक्रिय हो गया है और लगातार बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले चार दिनों में कई इंच पानी बरसने से निचली बस्तियों के हालात खराब हो गए हैं तो श्यामला हिल्स में तो सरकारी बंगलों में पानी भर गया है। यहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बंगले में तो पानी का उफान देखकर बाढ़ग्रस्त नदी का अहसास हुआ। यहां नाले का पानी भर गया और कर्मचारियों ने रातभर इसे बाहर निकालने का प्रयास किया। बारिश के पानी से कुछ दिनों पहले बना फर्नीचर खराब हो गया। बारिश का पानी घुसने के बाद आज दिन में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today