-
दुनिया
-
सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर अब 10 लाख अनुग्रह राशि मिलेगी

त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन -2022 की चुनाव ड्यूटी में मृत सरकारी कर्मचारियों को अब अनुग्रह राशि दो लाख बढ़ा दी गई है। अब ऐसी परिस्थिति में मृत कर्मचारी या अधिकारी के परिजनों को 10 लाख अनुग्रह राशि दी जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है। अब साधारण मृत्यु होने पर 8 लाख के स्थान पर 10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसी तरह निर्वाचन के समय हिंसक गतिविधियों के दौरान होने वाली मृत्यु पर 15 लाख के स्थान पर 20 लाख रूपए की अनुग्रह राशि मिलेगी। अशक्तता के प्रकरणों में सामान्य परिस्थिति में 4 लाख रूपए और हिंसक गतिविधियों के दौरान अशक्तता पर 7 लाख 50 हजार रूपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Leave a Reply