पीएम से महाराष्ट्र सीएम मिले, शिंदे सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिंदे ने पीएम को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के गठन के बाद उनकी पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी।

शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। समझा जा रहा है कि शिंदे-फड़णवीस के साथ मोदी ने महाराष्ट्र के राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा की। अब महाराष्ट्र में शिंदे मंत्रिमंडल के पूर्ण आकार लेने की संभावना है क्योंकि अभी केवल सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today