मुख्यमंत्री चौहान गृह ग्राम जैत में करेंगे मतदान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार आठ जुलाई को 9.30 बजे गृह ग्राम जैत पहुंचेगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम जैत के मतदान केन्द्र में मतदान कर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि ग्राम जैत की पंचायत समरस पंचायत है। इस पंचायत के सभी पंच और सरपंच निर्विरोध चुने गये हैं। ग्राम जैत से बुधनी जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक -13 से सदस्य का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है। केवल जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-14 के उम्मीदवार के चुनाव के लिए 08 जुलाई को मतदान होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान केवल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today