पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 80 फीसदी लोगों ने किया मतदान

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान में 106 जनपदों में 80 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई जिसमें सबसे ज्यादा 81 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में दूसरे चरण के मतदान में 80 फीसदी महिला और 13 फीसदी अन्य लोगों ने मतदान किया। सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ जिले में 90.4 प्रतिशत दर्ज हुआ तो सबसे कम भिंड जिले में 66.5 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। राजगढ़ में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया। यहां 91.9 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। तीसरे चरण में आठ जुलाई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today