छत्तीसगढ़ में 140.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में एक जून से अब तक लगभग 140.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक विभिन्न जिलों में यह वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सर्वाधिक बारिश गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में 239.4 मिमी और सबसे कम बलरामपुर जिले में 66.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 83.6 मिमी, सूरजपुर में 120.8 मिमी, जशपुर में 74.9 मिमी, कोरिया में 137.6 मिमी, रायपुर में 92.3 मिमी, बलौदाबाजार में 147.0 मिमी, गरियाबंद में 181.6 मिमी, महासमुंद में 111.6 मिमी, धमतरी में 132.3 मिमी, बिलासपुर में 126.5 मिमी, मुंगेली में 201.8 मिमी, रायगढ़ में 135.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 204.2 मिमी, कोरबा में 151.5 मिमी, दुर्ग में 102.8 मिमी, कबीरधाम में 136.6 मिमी, राजनांदगांव में 144.6 मिमी, बालोद में 204.8 मिमी, बेमेतरा में 130.4 मिमी, बस्तर में 151.1 मिमी, कोण्डागांव में 148.0 मिमी, कांकेर में 133.6 मिमी, नारायणपुर में 143.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 127.3 मिमी, सुकमा में 124.5 मिमी और बीजापुर में 175.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today