उज्जैन में भाजपा के बागी निष्कासित

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नेताओं पर कार्रवाई कर रही है और उज्जैन नगर निगम में भी ऐसे कई प्रत्याशियों पर निष्कासन की कार्रवाई हुई है। इन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर उज्जैन भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ता एवं उनको प्रेरित करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया। निष्कासित नेताओं में कृष्णा बाई एवं केसरीमल सुमन,अशोक सिंह गेहलोत, संतोष (सोहन) आँचलिया,दिनेश सांखला, अनिता परमार, रमेश परमार, रितेश खाबिया, सीताबाई बैस, अनिलसिंह बैस, भगवान सिंह गौड, तेजकरण गेहलोत, कुमोदिनी भदौरिया, सुनील भदौरिया, श्रीमती गोकुल वर्मा, राधेश्याम वर्मा, प्रेमलता गेहलोत, खन जागीरदार, अचला शर्मा, रोमा सोनी, रविन्द्र सोनी, विपुला टॉक, शानू टांक, अम्रता देशपांडे, अरूण देशपांडे, आरती खरे, संतोष बारोड़, मुकेश बारोड़, सुनीता सोलंकी, राजेश सोलंकी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today