भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपचुनाव में पूरे उत्साह से भरे हुए है। प्रत्येक बूथ पर हमारी जीत सुनिश्चित हो, इसके लिए कार्यकर्ता प्राणपण से जुटें। कुशल रणनीति, संगठन तंत्र की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चल रही गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीपुर उपचुनाव में जीत का इतिहास रचेगी।
यह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को पृथ्वीपुर विधानसभा में बूथ अध्यक्षों एवं युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलनों को प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने भी संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को निवाडी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा में प्रवास पर थे। प्रदेश अध्यक्ष ने पृथ्वीपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। जिसके पश्चात साहू मैरिज गार्डन में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यों के सम्मेलन में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, विधायक श्री अनिल जैन, जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश अयाची उपस्थित थे।
कांग्रेस के झूठ और छल, कपट का मुखरता से जवाब दें
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में जितने भी परिवर्तन हुए है उनके वाहक युवा तरूणाई है। देश और समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में काम कर रही है। देश और प्रदेश में हो रहे विकास से सारे विपक्षी दल घबराएं हुए है। उन्होंने कहा कि पृथ्वीपुर उपचुनाव में कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाने की झूठ और छल कपट करने की भरपूर कोशिश करेंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती के साथ तैनात होकर कांग्रेस के झूठ और छल कपट का मुखरता से जवाब दें।
हमारे पास सक्षम नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ता
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। हर मोर्चा पर सरकार ने नए आयाम स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक और बाहरी पहले से और मजबूत हुई है। हमारे दुश्मन देश भी अब भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करते। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसा सक्षम नेतृत्व और हर बूथ पर समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमारी सरकार ने गरीबों के जीवन बदलने का जो संकल्प लिया है उसे साकार करने में हर कार्यकर्ता जुटा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाया जीत का संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री के पद पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सुशोभित है तो इसके पीछे बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम है। क्योंकि जब कोई भी चुनाव होता है तो उस चुनाव की कमान हमारा बूथ कार्यकर्ता संभालता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आने वाले उपचुनाव में हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के विचार को लेकर बूथ-बूथ तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलाया
Leave a Reply