-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोदी सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा युवा मोर्चाः पंवार
17 सितंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस है और 07 अक्टूबर को उनकी प्रशासनिक प्रमुख भूमिका के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चला रही है, जिसमें युवा मोर्चा की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवा मोर्चा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार के कार्यों, योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता तक ले जाएगा।
यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने मोर्चा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया से साझा की।
जिला स्तर पर लगेंगे मेले और प्रदर्शनी, शहीदों का करेंगे सम्मान
श्री पंवार ने बताया कि 17, 18 और 19 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर नवभारत मेला और प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इस मेले और प्रदर्शनी में केंद्र की मोदी सरकार के बीते 07 वर्षों के कार्यों और योजनाओं की जानकारी जनता को दी जाएगी। श्री पंवार ने बताया कि 17 से 27 सितंबर तक युवा मोर्चा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक जिले में शहीदों को श्रद्धा के साथ स्मरण करेगा। शहीदों के स्मारकों पर साफ-सफाई की जाएगी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
योजनाओं से आए बदलावों को मीडिया से सांझा करेगा मोर्चा
श्री पंवार ने बताया कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उन लोगों, हितग्राहियों के अनुभवों को सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ सांझा करेंगे, जिनके जीवन में केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं से बदलाव आए हैं। साथ ही हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा।
युवा मोर्चा आयोजित करेगा रक्तदान शिविर
श्री पंवार ने कहा कि 27 सितंबर को युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा। इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा अन्य समाजसेवी युवाओं से संपर्क करके रक्तदान हेतु सहमति ली जा रही है। को चिह्नित करने का काम पहले ही कर लिया जाएगा।
सार्वजनिक स्थलों पर होगी सफाई तथा खादी, हथकरघा हेतु करेंगे युवाओं को प्रोत्साहित
श्री पंवार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 02 अक्टूबर को युवा मोर्चा प्रत्येक जिले में 71 सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, चौराहों, नदियों के घाटों आदि पर स्वच्छता अभियान चलाएगा और अभियान के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे। इसके अलावा बापू की भावनाओं के अनुरूप लोगों को खादी, हथकरघा और स्थानीय वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता लोगों को खादी, हथकरघा वस्तुओं की खरीद के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
मंडल स्तर पर होगी नमो प्रश्नोत्तरी परीक्षा
श्री पंवार ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा 17 सितंबर से 07 अक्टूबर के बीच मंडल स्तर पर नमो प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 100 अंकों के 20 प्रश्न होंगे। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न मोदी सरकार के कार्यों, योजनाओं आदि से संबंधित होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जाएंगे एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अंकित गर्ग, सह मीडिया प्रभारी श्री अभिनव पाण्डे, श्री सुनील साहू एवं जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा उपस्थित थे।




Leave a Reply