-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भाजपा सरकार दलित कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मुरलीधर राव
कांग्रेस पंचायत से पॉर्लियामेंट तक सत्ता में रही, लेकिन दलित समाज के कल्याण के लिए उसने कोई ठोस काम नहीं किया। देश के किसी राजनैतिक दल ने दलित वर्ग के हितों की चिंता की है तो वह भाजपा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों का संकल्प दलित सशक्तिकरण है। भाजपा ने सरकार की योजनाओं में प्राथमिकता सुनिश्चित की है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री पी. मुरलीधर राव ने संत रविदास मंदिर में अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्धजनों से संवाद में कही। श्री राव ने कहा कि भाजपा सरकार दलित कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। दलितों के हितों की रक्षा उन्हें सुविधा संपन्न बनाने के साथ उनके रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की चिंता पहली प्राथमिकता है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने गुरूवार को भोपाल के जिंसी चौराहा स्थित संत रविदास मंदिर में अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्धजनों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम के पूर्व प्रदेश प्रभारी ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेता श्री नारायण प्रसाद केसरी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्री गंगाराम घोसरे, श्री कमलापत आर्य, श्री रामप्रकाश वंशकार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री जसवंत राव मंचासीन थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश प्रभारी श्री राव ने अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्धजनों के साथ भोजन किया।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और डॉ. अंबेडकर के विचार हमेशा मिलते थे
श्री राव ने कहा कि सभी को समान अधिकार मिले इसके लिए बाबा साहेब ने संविधान बनाया। संविधान का सम्मान करने वाला समाज दलित समाज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी रही है उसने बाबा साहेब का अपमान किया। श्री राव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जब पहली बार चुनाव लड़ा तो उनका समर्थन जनसंघ ने किया। बाबा साहेब धारा 370 हटाने के पक्षधर थे। क्योंकि डॉ. मुखर्जी और डॉ. अंबेडकर के विचार मिलते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित वर्ग को सिर्फ वोट बैंक माना।
भाजपा दलित वर्ग की सच्ची हितैषी
श्री राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ग की हमेशा चिंता की है। क्योंकि भाजपा सत्ता नहीं बल्कि समानता की पक्षधर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में दलित वर्ग के लिए अपार संभावनाएं है। भाजपा ऐसा दल है जहां कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री तक बन सकता है। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से कहा कि कुछ लोग इस वर्ग को दबाकर और कुचलकर रखना चाहते है। लेकिन आपको एक सैनिक की भांति लड़ाई लड़ना है और उन्हें जवाब देना है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस वर्ग से समानता के खिलाफ व्यवहार करते है उन्हें भारतीय जनता पार्टी कठोर जवाब देगी।




Leave a Reply