-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विधानसभा अध्यक्ष ने की नागपुर में मध्यप्रदेश भवन की स्थापना की पहल
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नागपुर (महाराष्ट्र) में मध्यप्रदेश भवन की स्थापना की पहल की है। यह भवन मध्यप्रदेश और विशेषकर विंध्य अंचल से इलाज के लिए नागपुर पहुंचने वाले लोगों के ठहरने के लिए एक सर्वसुविधा युक्त भवन होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने बुधवार को नागपुर में मध्य भारत विकास संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में इस भवन के निर्माण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
श्री गौतम ने कहा कि विंध्य अंचल से हजारों लोग नागपुर में इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। रीवा से ही कई बसें भरकर मरीज और उनके परिजन नागपुर में हर सप्ताह आते हैं। अस्वस्थता के कारण ये लोग पहले से ही आर्थिक संकट झेल रहे होते हैं, उस पर नागपुर में रहने-ठहरने में होने वाला खर्च इनकी कमर तोड़ देता है। श्री गौतम ने कहा कि उनके मन में बहुत पहले से यह विचार था कि दिल्ली की तर्ज पर नागपुर में भी मध्यप्रदेश भवन बनना चाहिए, जो कि यहां इलाज कराने आने वाले लोगों के लिए हो। श्री गौतम ने कहा कि पहला प्रयास तो यह होना चाहिए कि सरकार के स्तर पर यह भवन बने, यदि यह मुश्किल है तो फिर कोई ट्रस्ट बनाकर भी यह कार्य किया जा सकता है। श्री गौतम ने कहा कि इस कार्य के लिए अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
श्री गौतम ने कहा कि भवन सर्वसुविधा युक्त होना चाहिए एवं उसमें केंटीन की भी व्यवस्था होना चाहिए। भवन बनने के बाद भविष्य में वह नियमित रूप से संचालित हो और वहां की व्यवस्थाएं हमेशा बेहतर रहें इस पर भी विचार करना आवश्यक हैं।
श्री गौतम का नागपुर में मध्य भारत विकास संघ द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर नागपुर में रहने वाले विंध्य अंचल के कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।
श्री गौतम अपने नागपुर प्रवास के दौरान स्थानीय समाचार पत्रों के कार्यालय भी पहुंचे और वहां संपादकीय टीम के साथ समसामयिक विषय पर संवाद किया।




Leave a Reply