जनआक्रोश पदयात्रा निकालकर सरकारी की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने बारिश के बीच 26 जन विरोधी मुद्दो को लेकर जन आक्रोश पदयात्रा निकाली यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित बडी संख्या में आम जनता काले कपडे, काली टी शर्ट पहनकर शामिल हुए। टीशर्ट पर मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी विरोधी नारे लिखे हुए थे। 15 किलोमीटर निकलने वाली इस पदयात्रा को प्रशासन ने 5 किलोमीटर कर दिया। यात्रा का मार्ग छोटा करने से पीसी शर्मा ने सरकार और प्रशासन को आडे हाथों लेते हुए कहा कि यह महंगाई, भ्रष्टाचार, बढते अपराध, बेरोजगारी, कोरोना के कारण प्रदेश में लाखों लोग प्रभावित हुए और काल के गाल में समा गये, कर्मचारियों के डीए, एरियर्स सहित लंबित मांगो को लेकर जनता के आक्रोश की पदयात्रा थी, शक्ति प्रदर्शन नही था।

यह यात्रा में बाबा साहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी के गरीबों, वंचित वर्गो सहित आम लोगों को न्याय दिलाने निकाली जा रही थी लेकिन जिस प्रकार सरकार और जिला प्रशासन ने यात्रा को निर्धारित समापन स्थल मिंटो हाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक नही जाने दिया न ही रोशनपुरा स्थित जवाहर लाल नेहरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने दिया। उन्होने कहा तालिबानी फरमान के जरिए प्रशासन ने भाजपा सरकार के दबाव में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु और महात्मा गांधी की मूर्ति तक पदयात्रा को नही जाने दिया।

जगह जगह हुआ स्वागत-

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा की जन आक्रोश यात्रा का हकीम होटल, पारुल अस्पताल तिराहा, नूतन कॉलेज, अंकुर ग्राउंड के सामने, छह नंबर, पांच नंबर सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पीसी शर्मा को आम जनता का अपार समर्थन मिला वे जिस मार्ग से भी निकले महिलाओँ, बुजुर्गों, युवाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

पीसीसी पर हुई जनसभा-

यात्रा के बाद पीसीसी पर जन सभा हुई जिसमें सैकडो कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसभा में सुरेश पचौरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार आमजनता का दमन कर रही है कोरोना से जिनकी जान गई व रिटार्यड कर्मचारियों जिनकी कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई उनके परिजनों को सरकार को सरकारी नोकरी देनी चाहिए। विधायक आरीफ मसूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन से डरेंगे नही और इसी तरह सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते रहेंगे। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ हर घर में काला झंडा लगायेंगे।

 जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने रैली का संचालन किया। मंच से काले गुब्बारे छोडकर कांग्रेस ने मंहगाई सहित सभी  जनविरोधी मुद्दों का विरोध किया।

दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ दी गिरफ्तारी  

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने पीसीसी के बाहर हुई जनसभा के मिंटो हाल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने शर्मा को रोक दिया और पीसी शर्मा सहित विजेन्द्र शुक्ला, राज सिंह, दीपू तोमर, शोएब खान, आसिफ जकी दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिय़ा। लेकिन शर्मा जेल से छूटने के बाद मिंटो हाल स्थित महात्मा गांधी की और रोशन पुरा स्थित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ये रहे मौजूद-

 सुरेश पचौरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री, आरीफ मसूद विधायक, अर्चना जायसवाल प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस, जितेन्द्र डागा पूर्व विधायक, राजीव सिंह, कैलाश मिश्रा जिलाध्यक्ष, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, एडवोकेट साजिद अली, पूर्व महापौर विभा पटेल, जहीर अहमद, दीपचंद यादव, आशुतोष चौकसे जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, प्रवीण सक्सेना पूर्व पार्षद, साबिस्ता जकी पूर्व पार्षद, अमित शर्मा पूर्व पार्षद, राज सिंह पूर्व पार्षद, वाहिद लश्करी पूर्व पार्षद, महेन्द्र परमार पूर्व पार्षद, किरण अहिरवार सहित बडी संख्या में मप्र कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, मप्र युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी संगठनों के वरिष्ठ नेता, पादधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today