-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विधायक पीसी शर्मा निकालेंगे जन आक्रोश पदयात्रा
पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश आज बुधवार को जनआक्रोश पदयात्रा निकालने जा रहे है। जनआक्रोश यात्रा बोर्ड आफिस स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरु होकर पुरानी विधानसभा स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन होगा। पूरी यात्रा का मार्ग 15 किलोमीटर लंबा होगा। यात्रा से पहले सभी धर्मो के धर्मगुरु विधायक पीसी शर्मा को माला पहनाकर स्वागत करेंगे तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर जनआक्रोश पदयात्रा को रवाना करेंगे।
ये रहेंगे मुद्दे-
मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, पेट्रोल, भ्रष्टाचार, कोविड-19 मृत व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की मांग, आम उपभोग की वस्तुओं एवं खाद्य पदार्थों की बढती कीमतों, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमते, बिजली कटौती, बिजली की बढ़ती कीमते, महिलाओ पर होते अत्याचार, लचर कानून व्यवस्था, अनुकंपा नियुक्ति, दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स, संविदा कर्मचारियों का नियमिति करण नही होना, मंहगाई भत्ता एवं एरियर्स की मांग सहित कर्मचारियों की समस्त मांगो व आम जनता से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा द्वारा जन आक्रोश पद यात्रा निकाली जा रही हैं।
डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे यात्रा का शुभारंभ-
पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा 8 सितंबर को सुबह 10 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे इसके बाद सभी धर्म गुरु जनआक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद यात्रा
7 नंबर स्टॉप, सुभाष स्कूल ,6 नंबर स्टॉप, 5 नंबर स्टॉप, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी नगर, थर्ड स्टॉप, सेकंड स्टॉप, पंचशील नगर, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा, टीन शेड, टॉप एंड टाउन, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, होते हुए पुरानी विधानसभा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुचेगी। जहां पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तत्पश्चात प्रतिमा के समक्ष बैठकर रघुपति राघव राजाराम सबको संमति दे भगवान भजन का गायन कर यात्रा का समापन करेंगे।
विरोध स्वरुप काली टी शर्ट में शामिल होंगे कार्यकर्ता-
जनआक्रोश यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता काली टी शर्ट पहनकर शामिल होंगे। इन टी शर्ट पर महंगाई, बेरोजगारी, बढते अपराध, भ्रष्टाचार इत्यादि से संबंधित नारे लिखे होंगे साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए चलेंगे।
बिजली बिल- प्रापर्टी बिल की जलायेंगे होली-
पदयात्रा जब सेकंड स्टॉप स्थित बिजली कार्यालय पहुंचेगी तब यहां कांग्रेस कार्यकर्ता बढे हुए बिजली के बिल जलायेंगे। माता मंदिर स्थित नगर निगम कार्यालय पर पदयात्रा पहुंचने पर यहां प्रापर्टी टैक्स एवं गुमठियों से हो रही अवैध वसूली की पर्ची जलाई जायेंगी। इसके साथ ही यात्रा थर्ड स्टॉप स्थित सरकारी कर्मचारियों के आवासों के पास से निकलेगी जब विधायक शर्मा कर्मचारियों की मांगों एवं उनके द्वारा किये गये प्रयासों से कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। पदयात्रा न्यूमार्केट पहुचेगी तो पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा व्यापारियों एवं स्मार्ट सिटी में विस्थापित होने वाले गुमठी वालो को संबोधित कर उनकी समास्याएं उठायेंगे। इसी तरह पदयात्रा के स्लम एरिया के स्मीप पहुंचने पर शर्मा झुग्गीवासियों की समस्याओं राशन कार्ड बनने में आ रही समस्याओं, बढे हुए बिजली बिल, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर संबोधित करेंगे।
जगह-जगह होगा यात्रा का स्वागत-
15 किलोमीटर तक निकलने वाली इस जन आक्रोश यात्रा का जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया जायेगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगें मंच से पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा आमजन को सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताकर जागरुक करेंगे। जनआक्रोश पदयात्रा के मार्ग में आने वाली महापुरुषों की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेंगे।
ये पदयात्रा होंगे शामिल-
श्री सुरेश पचौरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री… श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री, कैलाश मिश्रा जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, संतोष कंसाना जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, पूर्व अमित शर्मा, पूर्व पार्षद साबिस्ता जकी, पूर्व पार्षद सीमा प्रवीण सक्सेना, पूर्व पार्षद वाहिद लश्करी, सहित मप्र कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
आप सभी सम्मानीय आम जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता जनआक्रोश यात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज को बुलंद करें।




Leave a Reply