महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने थामी झाडू, की सफाई

इंदौर- वीर गोगादेव देव नवमी पर्व पर सफाई मित्रों का अवकाश होने की वजह से इंदौर शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने हेतु मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ श्रीमती अर्चना जायसवाल जी ने सफाई मित्र बनकर झाडू थामी और रीगल चौराहा स्थित गांधी जी प्रतिमा व आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर संकल्प लिया कि हम सभी इंदौर वासी शहर को स्वच्छ रखेंगे।

इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने कहा कि इंदौर का हर व्यक्ति शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए दृढ संकल्पित है यह इंदौर के लिए गर्व की बात है। हम यहां आने वाले सभी मेहमानों को भी स्मरण कराएंगे की इंदौर स्वच्छ है और स्वच्छ ही रहेगा। परम्परागत रुप से गोगानवमी के अगले दिन सफाई मित्रों का अवकाश रहता है ऐसे में देश के सबसे साफ शहर के रहवासी स्वयं झाडू थाम कर सफाई में जुट जाते है। डॉ. जायसवाल ने वीर गोगादेव नवमी पर्व पर सभी सफाई मित्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सफाई अभियान में मुख्य रूप से साधना भंडारी, किरण जीरेती, रीटा डाग्रे, कपिल सिसोदिया, पीयूष भिटे, अजय जोशी, संजय ठाकरे, दिलीप ठक्कर, इत्यादि सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today