इस्कॉन मंदिर उज्जैन के संतों की उपस्थिति में गहोई समाज ने मनाया जन्माष्टमी समारोह

छतरपुर नगर गहोई समाज के तत्वाधान में गत दिवस जन्माष्टमी महोत्सव का
आयोजन मैथिलीशरण गुप्त विद्यालय में किया गया जिसमें दोपहर में महिला
मण्डल द्वारा राधा कृष्ण की झांकी,बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती
राधिका पंसारी ने बताया कि उत्सव के दौरान राधा-कृष्ण सज्जा एवं नृत्य
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रश्मि खैरा व रजनी नौगरैया की जोड़ी ने
प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर रश्मि खरया-स्वाती कुचया रहे। बच्चों
के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आनू बरसैयां,ईशा डेंगरे,गौरी नौगरिया,शिवांस
रूसिया, सिया नौगरैया ने हिस्सा लिया। इस अवसर संध्या डेंगरे,कोमल
टिकरिया,रश्मि खरया, रश्मि रूसिया सहित भारी संख्या में महिलाये उपस्थित
रहीं।

मीडिया प्रभारी राकेश रूसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के
दूसरे चरण में नगर गहोई समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह भगवान
श्री लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के
रूप में मैथिलीशरण गुप्त ट्रस्ट के अध्यक्ष पूरनचन्द्र खरया, विशिष्ट
अतिथि पुरूषोत्तम दास सेठ धर्मशाला ट्रस्ट से छोटे लाल बृजपुरिया,सोनू
बरसैंया उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष रेजा ने की। स्वागत
उद्बोधन एवं अतिथि स्वागत के पश्चात् इस्कॉन मंदिर उज्जैन से पधारे
संत-महात्मा द्वारा भारतीय संस्कृति एवं प्रभू भक्ति का वर्णन किया गया।
तत्पश्चात् संगीतमय भक्तिभाव से श्री हरि भजन प्रस्तुत किये गये।
सम्पूर्ण सदन का वातावरण श्री राम-कृष्ण धून से गुंजने लगा। इस अवसर पर
निर्माणाधीन गहोई धाम हेतु श्रीमती कमला रूसिया,श्री पुरूषोत्तम सेठ,श्री
संतोष रैजा,श्री मिजाजी लाल बरसैंया द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश रूसिया ने किया।
इस अवसर पर प्रेम नारायण रूसिया, एचडी कुचया,रमेश बृजपुरिया,सूरज पाल
चउदा,राजेन्द्र खरया, अशोक कुचया,विनोद सरावगी,गंगादीन सुहाने,प्रवीण
गुप्त,बालकृष्ण पंसारी, प्रकाश कठल,राजेन्द्र नीखरा,अखिलेश खरया,
के.के.बृजपुरिया,जमना प्रसाद खरया,श्री राम पहारिया,रवि नीखरा, निक्की
बरसैंया,राज चउदा,जयदीप बृजपुरिया,जगदीश पंसारी,प्रद्युम्र चउदा उपस्थित
रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today