प्रधानमंत्री वादा निभाओ, बुन्देलखंड को राज्य बनाओ के नारों के साथ बुंदेलियो ने सौपा ज्ञापन

बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के तत्वाधान में एवं समग्र बुन्देलखंड विकास मंच के सहयोग से महारानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर गांधी उद्यान में आंदोलनरत किसानों ने मोर्चा के योद्धाओं को तिलक लगाकर छतरपुर के लिए चार पहिया वाहन के काफिले के साथ रवाना किया। बड़ी संख्या में बुन्देली योद्धा झांसी, मऊरानीपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ सहित नौगांव के सर्किट हाउस पर एकत्र हुए.

जहां से प्रधानमंत्री वादा निभाओ- बुन्देलकजंद को राज्य बनाओ के नारे लगाते हुए नौगॉव के मुख्य बाजारों से होते हुए बुन्देली योद्धा छतरपुर पहुंचे , जहां छतरपुर मऊसानियाँ में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूर्व मंत्री मुन्ना राजा, पूर्व विधायक जुझार सिंह बुन्देला, सापाक्स नेता जगदीश शुक्ल, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष बृजकिशोर पटैरिया, बहुजन समाज पार्टी नेता राकेश पाठक, नारायण सिंह परमार, जय सिंह बुन्देलायोगेन्द्र सिंह योगी,राकेश रिछारिया, संजय अगिनहोत्री, मोहन सिंह यादव, उषा यादव बिजावर, नाथूराम दुबे ,रामचरण साहू, राजेंद्र दीक्षित, गनेसी लाल साहू, महेश साहू चिरंजीलाल निरंजन,शैलेन्द्र कौशिक धुबेला अमित पटेरिया, प्रेम नारायण मिश्रा , जितेंद्र वर्मा मऊरानीपुर ,गोविंद सिंह चंदेल , प्रशांत शर्मा, कमलेश द्विवेदी, आकाश अग्रवाल, रमेश खरे, विक्रम सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह राजावत, राजकुमार शर्मा, गुडडू सिंह साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि पृथक बुन्देलखंड राज्य निर्माण कराये जाने के लिए आंदोलन लम्बे समय से किया जा रहा है। हर बुंदेली हृदय से अपना राज्य बनवाना चाहता है। गत लोकसभा (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सु.श्री. उमा भारती जी ने आप मान्यवर जी के समक्ष बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता ने किया था। 3 साल की जगह 7 साल तीन माह हो चुके है। *उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झांसी, बाँदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इन्ही समस्त जिलों को बुन्देलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुन्देलखंड पैकेज दिया था*। इन क्षेत्रों के साथ लहार, पिछोर, करेरा, गोहांड, चंदेरी, गंजबासौदा, कटनी, सतना का चित्रकूट आदि क्षेत्रों को जोड़कर अखंड बुन्देलखंड राज्य का निर्माण किया जाना चाहिये। *बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने के वादे के 7 साल तीन माह पूरे हो गए है परंतु अभी तक केंद्र सरकार में राज्य निर्माण की कार्यवाही तक प्रारम्भ नही हुई है जिससे बुंदेलियो में आक्रोश व्याप्त है*। शीघ्र अखंड बुन्देलखंड राज्य का गठन कर वादा पूरा किया जाए। ज्ञापन देने वालो में झांसी से मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, माह मंत्री अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, कुँवर बहादुर आदिम, गिरजा शंकर राय, अरविन्द परमार, विक्रम तोमर, देवेन्द्र घोष, जितेन्द्र वर्मा, गोलू ठाकुर, रशीद कुरैशी, प्रदीप झा, कलाम कुरेशी, अनिल कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today