-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
व्यापमं घोटाला -2 की सीबीआई से करायी जाये जांच – रवि सक्सेना
प्रदेश कांग्रेस महासचिव, वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना ने व्यापमं की प्रतियोगी परीक्षाओं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,स्टाफ नर्स, सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ सहायक परीक्षाओं के पेपर लीक हुये जिसमें 1587 पदों के विरूद्ध 01लाख 19 हजार 977 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और लगभग 9 से 10 करोड़ रुपये फीस के रूप में व्यापमं (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ) को अदा की प्रतियोगियों ने एक साल की बलि दी उसके बाद वही ढांक के तीन पात व्यापमं घोटाला नंबर 2 . फिर भाजपा नेताओं ने कमाया, बेरोजगारों ने अपना समय और पैसा गंवाया ! शीर्ष नेताओं के भ्रष्टाचार को लीपापोती कर छुपाया !
रवि सक्सेना ने कहा कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार लगातार प्रदेश के बेरोजगारों को धोखा देने , उनकी नौकरियाँ बेचने के गोरखधंधे में लगी हुई है सोशल मीडिया, समाचार पत्रों में इन परीक्षाओं के अयोग्य टॉपर्स की तस्वीरें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ लगातार वायरल होती रहीं है फिर भी सरकार ने अपनी जांच प्रदेश के साइबर सेल को सौंप कर ये सिद्ध कर दिया है कि वो इस पूरे घोटाले में मगरमच्छों को बचाना चाहती है !
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ये माँग है कि मुख्यमंत्रीजी इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपें जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो और प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के चेहरे बेनक़ाब हों और उन्हें उनके किये गये भ्रष्टाचार की सख़्त से सख्त सज़ा मिले !




Leave a Reply