-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
यंग इंडिया के बोल, 2023 मप्र में और 2024 देश में बदलेगी सरकार: कृष्णा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सह-सचिव एवं भारतीय युवक कांग्रेस के प्रभारी, कृष्णा अल्लवरु ने आज युवकों का आव्हान किया कि वह अपनी पूरी ताकत के साथ जन विरोधी, युवा विरोधी और देश विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ उठ खड़े हों। राष्ट्रीय सह सचिव ने कहा कि युवक कांग्रेस आगामी दिनों में प्रदेश व देश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आमजन के हक़ की लड़ाई लड़ेगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृष्णा ने आज कहा “यंग इंडिया के बोल” मध्यप्रदश युवक कांग्रेस का एक नया मंच है, एक मुहिम है जिसके द्वारा देश के ज्वलंत मुद्दों को सीधे जनता तक ले जाने का काम किया जायेगा। उन्हों ने कहा कि देश के ज्वलंत मुद्दों को जैसे पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, बेरोज़गारी, तेलहन और खाद्यान के अनेक सामानों पर रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के खिलाफ उठने वाली आवाज़ को कुचलने का प्रयास किया जारहा है।
कृष्णा ने युवाओं को सरकार की आमजनता से खुली लूट के विरोध में जनता की लड़ाई लड़ने के लिए निर्देशित किया। उन्हों ने कहा कि कोरोना के समय पर जहाँ भगवन के बाद अगर किसी का नाम लिया जाता तो वह पी एम या सी एम का नाम लेना चाहिए था, लेकिन जनता इनका नाम नहीं बल्कि भारतीय युवा कांग्रेस और श्रीनिवास बी वी का नाम लेने पर मजबूर हो गई। उन्हों ने बताया इसका कारण है कि युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के समय लगातार लोगों की बड़े पैमाने पर सेवा की। कृष्णा अल्लवरु ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन की जगह जनता का शोषण कर रही है, जबकि कांग्रेस की मनमोहन सरकार के समय शासन होता था लोगों का पेट राशन से भरा जाता था। “आज शोषण हो रहा है और लोगों का पेट भाषण से भरा जारहा है”। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। 70 साल की बात करने वाले बताएं क्या कारण है कि बेरोज़गारी दर केवल सात साल में उस रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया जहाँ पिछले 70 साल में भी नहीं पहुंचा। उन्हों ने कहा कांग्रेस से सवाल करने वाले बताएं कि कोरोना महामारी के समय गंगा में शवों को इतनी बड़ी संख्या में बहा दिया गया ऐसा तो 70 साल क्या सात हज़ार साल में भी नहीं हुआ था। पेट्रोल डीज़ल के दाम पर टैक्स बढ़ा कर मोदी ने जनता की जेब से 22 लाख करोड़ रुपैये छीनने का काम किया है, क्या यही अच्छे दिन हैं। बेटी बचाओ का नारा देने वाले बेटियों की आवाज़ को दबा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि कृष्णा अल्लवरु से समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता है। भूरिया ने कृष्णा को यकीन दिलाया कि जिस प्रकार हम जनता की आवाज़ उठाने का काम कर रहे हैं उसको पूर्ण रूप से प्रभावी बनाया जायेगा और भाजपा की महंगाई को घर घर तक पहुँचाया जायेगा। उन्हों ने कहा कि कृष्णा को मैं भरोसा दिलाता हूँ की जो साथी मज़बूती से काम कर रहे हैं उनको सराहना भी मिलेगी। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरू दिन में प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में शामिल हुए तथा इस बैठक में आगमी उपचुनाव, बिजली की दरें, आसमान छूती मंगाई एवं बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विशेष अथिति के रूप में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव और युवा कांग्रेस के संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मप्र युवा कांग्रेस आमजन के हक़ कि लड़ाई लड़ रही है। कार्यकारणी की बैठक में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस), प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं जिला अध्यक्षगण के साथ प्रवक्ताओं और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक शामिल हुए। बैठक के संम्पन्न होने के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में युवाओं के लिए “यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया




Leave a Reply