-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कृष्ण जन्मोत्सव पर एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प ले: जायसवाल
सोमवार को पूरे देश सहित मध्यप्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। मप्र महिला कांग्रेस इस पर्व को विशेष रुप से मनाने जा रही है।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने जन्माष्टमी पर्व पर सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने और गौ वंश को चारा खिलाने की अपील की है। इस दिन महिला कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सभी जिलो में जन्माष्टमी पर विधि विधान से मंत्रोचारण के बीच पौधा रौप कर गौ माता को हरी घास खिलायेंगी और भगवान श्री कृष्ण को माखन, मिश्री का भोग लगायेंगी।
डॉ. जायसवाल का कहना है कि प्रकृति को मान दिलाने के लिए ही भगवान श्रीकृष्ण लोकनायक के रुप में स्थापित हुए। चाहे कालिया नाग के विष के प्रभाव से यमुना को मुक्त कराने का कार्य हो या इंद्र का अंहकार चूर करने के लिए गोप-ग्वालों के द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करना हो। गौ पालन, गौ संवर्धन एवं उत्पादन करने जैसे कार्यो को भगवान श्रीकृष्ण ने महत्व दिया। भगवान श्री कृष्ण पर्यावरण के सच्चे हितैषी और संरक्षक थे। भगवान श्री कृष्ण ने अवतार से लेकर तिरोभाव तक धर्मरक्षा, समाज हित, प्राकृति संरक्षण एवं सौहार्दपूर्ण समाज को संगठित रखने का संदेश दिया।
जायसवाल ने यह भी कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन के कारण समूचा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से ग्रसित है। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण मरीजो को आक्सीजन की कमी का सामना भी करना पडा। इसलिए सभी महिलाएं कृ




Leave a Reply