-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने किया विनिषा को सम्मानित
कोरोना महामारी में माता पिता को खोने के 2 महीने बाद ही सीबीएसई की 10 वी परीक्षा में 99.98 अंक लाकर अपने स्वर्गीय माता पिता की अंतिम इच्छा को पूरी कर सम्मान बढाने वाली होनहार छात्रा विनीषा को पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने उसके निवास पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक शर्मा ने माला पहनाकर विनीषा और उसके भाई विवान को सम्मानित किया फिर 11 हजार रुपये का चेक सौंपकर उसके संकल्प पर उत्साह वर्धन किया। श्री शर्मा ने बेटी विनीषा को आशीर्वाद दिया साथ ही साथ भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आश्वस्त किया।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी कई परिवारों को ऐसा दंश दे गई जो पूरे जीवन नही भुलाया जा सकता माता पिता सहित खुद विनीषा और उसका छोटा भाई विवान कोराना संक्रमित हो गयें संक्रमण से माता पिता का देहान्त हो गया मगर बेटी विनीषा ने हार नहीं मानी जीवन के सबसे बडे दुख के साथ भाई का लाल पालन करते हुयें कडी मेहनत की कक्षा दस सीबीएससी 10वीं मे 99.98 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के संरक्षक पीसी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पं.पुष्पेंद्र मिश्रा, रमेश पांडे, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।




Leave a Reply