-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
नूरी खान की अगस्त क्रांति पदयात्रा का भोपाल में 26 को होगा समापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सुश्री नूरी खान द्वारा 15 अगस्त से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ होकर देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर होते हुए भोपाल तक निकाली गई अगस्त क्रांति पदयात्रा का 26 अगस्त को राजधानी भोपाल में समापन होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया है कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाआंे की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं के विरूद्ध भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा दिया है। नूरी खान द्वारा 250 किलोमीटर की दूरी तय कर अगस्त क्रांति पदयात्रा गुरूवार, 26 अगस्त को भोपाल पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय प्रांगण में पूर्वान्ह 11 बजे प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान वरिष्ठ कांगे्रसजन, विधायकगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। सुश्री खान ने अगस्त क्रांति पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर बताया कि भाजपा राज मंे महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, महिला अपराध और उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, कोरोना महामारी के कारण लाखों लोगों की रोजी-रोटी छिन गई, जिनके रोजगार बचे उन्हें भी कम वेतन दिया जा रहा है, महंगाई चरम पर है, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेलों के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि, उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिल दिये जा रहे हैं, अतिथि शिक्षक, चयनित शिक्षक, पंचायतकर्मियों की मांगों की उपेक्षा, बाढ़ से तबाह हुए लोगों को राहत नहीं मिल रही, किसानों को फसलों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा, नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना में भारी भ्रष्टाचार और सरकार की तमाम आम जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। सुश्री खान ने प्रदेश के मालवा अंचल सहित प्रदेश के समूचे कांगे्रसजनों से आव्हान किया कि अगस्त क्रांति यात्रा में शामिल होकर गलत तरीके से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के विरूद्ध गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज करायें और भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें, ताकि भाजपा की असफलता, जनविरोधी नीतियों की गूंज जनता तक पहुंचे और प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने में कांग्रेस का साथ दे सके।




Leave a Reply