25-26 अगस्त को वैक्सीनेशन के लिए BJP जिला कार्यालय में बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी के नेतृत्व में 25 एवं 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान भाग-2 को लेकर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।  
श्री सुमित पचौरी ने बैठक में बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर सभी मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर तक वैक्सीनेशन महाअभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहें और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को टीकाकरण सेंटर पर लेकर आए। श्री पचौरी ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान मे चढ़कर हिस्सा लें और वैक्सीनेशन करवाकर कोरोना मुक्त भोपाल के अभियान का हिस्सा बने।

बैठक में जिले के महामंत्री श्री सत्यार्थ अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री आरके सिंह बघेल, श्री अशोक सैनी, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री रवि शर्मा, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री संजय मिश्रा, श्री पिंटू भाई, श्री बालिस्ता रावत, श्री हरदीप सिंह लंबू, श्री मनोज विश्वकर्मा, डॉ. योगेंद्र मुखरैया, श्री पप्पू हसन, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today