पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने खराब सडको को लेकर किया प्रदर्शन

दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पंचशील नगर में खराब सडकों को लेकर कांग्रेस ने रहवासियो के साथ प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में टार्च लेकर रहवासियो ने गड्ढो में सडकों के अवशेष ढूंढे और गड्ढे भरे पानी में कागज की नाव भी चलाई। वही गड्ढो में सड़क के अवशेष ढूंढने वाले रहवासियो को कांग्रेस नेताओं ने प्रमाण पत्र भी बांटे। यहां करीब 8 महीने पहले नगर निगम ने डामरीकरण किया था लेकिन कुछ महीने बाद ही सडक की हालत जर्जर हो गई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने रहवासी को दिये प्रमाण-पत्र की एक प्रति एसडीएम को भी दी। 

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते थे कि भोपाल और मध्यप्रदेश की सडके अमेरिका के न्यूयार्क और वाशिंगटन से अच्छी है और तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि तीन दिन में सडको के गड्ढे भर जायेंगे लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी यहां गड्ढे नही भरे है। सडको पर इतने गड्ढे है कि बारिश में लोगो का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होने कहा कि आज हम गड्ढो में सडक के चिन्ह ढूढने वालो को सर्टिफिकेट दिये गये है हालत ये है कि लोगो को टार्च लेकर भी गड्ढो में सडक नही मिल रही है। उन्होने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ जगहो पर वीआईपी क्षेत्रो के सडको के गड्ढे भर दिये गये है लेकिन जहा आम जनता रहती है उन क्षेत्रो की सडको के खस्ता हाल है।

ये रहे मौजूद

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, ज़िला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संतोष कंसाना, बंटी जैन, सुरेश कामले, लता देवरे, माया विश्वकर्मा, साजिद खान, काके, वसीम, शेखर कड़बे, मुजाहिद सिद्दीक़ी, अविनाश कड़बे, ख़ालिद खान, लक्ष्मीचंद्र यादव, सहित बडी संख्या में  कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today