-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
धर्म-जाति के आधार पर नहीं, देश के लिए काम करती है भारतीय जनता पार्टीः सिंधिया
भारतीय जनता पार्टी किसी धर्म या जाति के आधार पर काम नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी देश के लिए काम करती है। देश के गरीबों, किसानों, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए काम करती है। अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए काम करती है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में पिछड़ा वर्ग के 27 मंत्री शामिल किए हैं। महिलाओं को, युवा वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिस तरह से भारत की छवि एक गुलदस्ते की है, प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी कैबिनेट में भी उस छवि को बनाए रखा है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को जनआशीर्वाद यात्रा के अवसर पर रोड शो के दौरान कही। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान बुधवार को खरगोन पहुंचे थे।
जनवरी तक सभी को टीका लग जाए, यही मोदी सरकार का लक्ष्य
रोड शो के दौरान श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकटकाल के दौरान हर गरीब को अनाज दिया। इसके लिए दो लाख करोड़ की योजना बनाई। देश में पहले एक-एक टीके के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में ही कोरोना के टीके बना लिए गए। सिर्फ आठ महीनों में ही देश के 55 करोड़ लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि जनवरी तक 18 वर्ष से ऊपर के देश के सभी नागरिकों को टीके का डबल डोज लग जाए।
रावेरखेड़ी से बलवाड़ा तक हुआ जोरदार स्वागत
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान जिले के रावेरखेड़ी पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के साथ पेशवा बाजीराव की जयंती पर उनके समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की जनआशीर्वाद यात्रा एक रोड शो के रूप में आगे बढ़ी। श्री सिंधिया रावेरखेड़ी से भोगावां निपानी, डाल्याखेड़ी, डुडगांव, बैडिया, तमोलिया फाटा, चितावद, भुलगांव फाटा, सताजना, नाचनखेड़ी फाटा, बड़ूद होते हुए सनावद पहुंचे। यहां उन्होंने नर्मदा जी का पूजन किया। बड़वाह में स्वागत पश्चात काटकूट फाटा, मनिहार, बागफल, उमरिया चौकी, कुरावद होकर बलवाड़ा पहुंचे। श्री सिंधिया की यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया। वहीं, श्री सिंधिया ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। बड़वाह नगर मंडल द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत होकर श्री सिंधिया ने कहा आपका जो स्नेह मिला है उसका सदैव ऋणी रहूंगा। श्री सिंधिया की जनआशीर्वाद यात्रा बलवाड़ा से इंदौर के लिए रवाना हो गई।
इस दौरान खरगोन ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद खरगोन श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्रसिंह राठौर, विधायकद्वय श्री नारायण पटेल, यात्रा प्रभारी श्री रणजीतसिंह डंडीर, सहप्रभारी श्री भूपेंद्र आर्य, मार्ग प्रभारी श्री महिम ठाकुर, सहप्रभारी श्री रितेश पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बाबूलाल महाजन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री परसराम चौहान, श्री कल्याण अग्रवाल, श्री राजेंद्र यादव, श्री जितेन्द्र पाटीदार, श्री मोहन राठौर, पूर्व विधायक श्री हितेंद्रसिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।
सिंधिया 19 को इंदौर में जनआशीर्वाद यात्रा में होंगे शामिल
श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 अगस्त को प्रातः स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधियाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे। यात्रा जी.पी.ओ चौराहे से प्रारंभ होकर छावनी, जगन्नाथ स्कूल, अग्रसेन चौराहा, विक्रम टावर, टावर चौराहा, सिंधी कालोनी, जबरन कालोनी, कलेक्टर चौराहा, महूनाका, गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा, बडागणपति, महावीरबाग से पुनः बडागणपति, जिन्सी चौराहा, जूना रिसाला, स्मृति टाकीज, रामबाग चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, भंडारी मिल ब्रिज, कालका माता मंदिर, मालवा मिल मुक्तिधाम, सुभाष नगर चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, तीन पुलिया, सांई मंदिर, पाटनीपुरा चौराहा से, अटल द्वार, एल.आई.जी चौराहा से लिंकरोड होते हुए रिंगरोड कॉर्नर से खजराना चौराहा तक पहुंचेगी। शाम 6 बजे खजराना गणेश मंदिर में पूजन व दर्शन के पश्चात जनआशीर्वाद यात्रा संपन्न होगी।




Leave a Reply