-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
एसएफआई ने किया नौजवानों पर लाठीचार्ज की निंदा
भोपाल में बेहतर शिक्षा एवं रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे नौजवानों एवं छात्रों पर पुलिस द्वारा किये गये निर्मम लाठीचार्ज की स्टूडेन्ट फेडरेशन आफ इंडिया (एस.एफ.आई.)ने निंदा की है। एस.एफ.आई. ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार को खत्म करने की नीति पर चल रही है,एवं शिक्षा का व्यापारीकरण कर रहे है। सरकार के इस कदम से देश के साथ प्रदेश भर के नौजवानों का भविष्य खतरे में है। प्रदर्शन कर रहे नौजवानों के साथ चर्चा कर मांगों का निराकरण करने के बजाय छात्रों-नौजवानों को घेर कर लाठी से पीट कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है।
वैसे तो सभी कहते है कि छात्र- नौजवान देश का भविष्य है। प्रदेश का नौजवान एवं छात्र प्रदेश को आगे बढाने में योगदान देना चाहते है, इसलिये वे रोजगार की मांग कर रहे है। ऐसे में सरकार उन्हें रोजगार देने के लिये कदम उठाने के बजाय उनको चारों ओर से घेर कर, लाठियां बरसाकर उनका दमन कर रहे है।
स्टूडेन्ट फेडरेशन आफ इंडिया (एस.एफ.आई.)के प्रदेश महासचिव अजय तिवारी ने सरकार की रवैये को नौजवान एवं छात्र विरोधी बताते हुये सरकार से लाठीचार्ज के लिये जिम्मेदार पुलिस कर्मियों व अधिकारियों पर कार्यवाही करने, नौजवानोंं की मांगों को गम्भीरता से लेते हुये उसका निराकरण हेतु कार्यवाही की मांग की है।




Leave a Reply