-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दिवंगत नेताओं के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : विष्णुदत्त शर्मा
ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपने जीवन में स्व. बाबूलाल जी जैन, राधेश्याम जी उपाध्याय और शिवा कोटवाणी जी के साथ कार्य करने एवं उनसे सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज उज्जैन के संगठन को समूचे प्रदेश में एक अलग पहचान प्राप्त है, तो वो इन जैसे वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार का ही परिणाम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन में दिवंगत पार्टी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उज्जैन और यहां के नेताओं से बहुत सीखने को मिलाः विष्णुदत्त शर्मा
दिवंगत नेताओं का स्मरण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मुझे उज्जैन से बहुत कुछ सीखने को मिला है। समय समय पर आदरणीय बाबूलाल जी जैन, श्री राधेश्याम जी उपाध्याय, श्री शिवा कोटवाणी जी जैसे वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री शर्मा ने स्व बाबूलाल जी का स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यवहार ऐसा था कि कोई उनसे नाराज हो ही नहीं सकता था। कार्यकर्त्ताओं की मनस्थिति को समझकर उन्हें संतुष्ट करना उनके व्यवहार की विशेषता थी। श्री शर्मा ने कहा कि उज्जैन भाजपा में कोटवाणी परिवार का योगदान भी अविस्मरणीय है। स्व. शिवा कोटवाणी की कार्यशैली से कोई भी कार्यकर्ता बिना प्रभावित हुए नहीं रह सकता था। श्री शर्मा ने कहा कि दुखद है कि आज ऐसे नेताओं की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुआ हूँ, जिन्होंने अपने परिश्रम और क्षमता से संगठन को खड़ा किया है।
जो हमारे बीच नहीं, उनकी राह पर चलने की प्रेरणा लें : सुहास भगत
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो नेता अब हमारे बीच नहीं रहे, हमें उनकी बताई राह पर चलने की प्रेरणा लेना चाहिए। इन नेताओं ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी के साथ खड़े रहकर उसके कार्य को आगे बढ़ाया। श्री भगत ने कहा कि इन नेताओं ने विपरीत परिस्थितियों में जो काम किया है, उसे शिक्षा लेते हुए हमें उन लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है, जो आज पार्टी के साथ नहीं हैं।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री हितानंद जी, संभागीय संगठन मंत्री श्री जितेंद्र लिटोरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय, श्री बहादुर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री श्री पारस जैन, सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालुहेड़ा, श्री विभाष उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद श्री महेंद्र सौलंकी, डॉ सनवर पटेल, जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला उपस्थित थे।




Leave a Reply