-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अटलजी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
स्व. अटलजी का व्यक्तित्व अदभुत था। उनका व्यक्तित्व हिमालय सा विराट था। उनमें जहां सागर जैसी विनम्रता थी, वहीं आकाश जैसी दृढ़ता भी थी। स्व. अटलजी भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे और उन्होंने अपने विचारों तथा काम से भारतीय राजनीति में एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों को अपने काम और जीवन में उतारने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकलप लेते हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटलजी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी भोपाल में एमपी नगर थाने के पास स्थित स्व. अटलजी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेश कार्यालय में स्व. अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
ऐसे नेता का स्मरण कर हम धन्य हैं : शिवराजसिंह चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने स्व. अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटलजी अद्भुत व्यक्तित्व वाले थे। अजातशत्रु और हर दिल अजीज थे। पहले जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी को उन्होंने गढ़ा। देश को लेकर उनके दिमाग में जो कल्पना थी, उसे उन्होंने साकार करने का प्रयास भी किया। उन्होंने अमेरिका के दबावों और प्रतिबंधों की परवाह न करते हुए दूसरा परमाणु परीक्षण भी किया। सीआईए और अमेरिकी उपग्रह देखते रह गए। उनका व्यक्तित्व हिमालय सा विराट था। उनमं सागर सी विनम्रता और आकाश जैसी दृढ़ता थी। राष्ट्रहित के सवालों पर वे किसी भी ताकत के सामने न झुके और न दबाव में आए। स्व. अटलजी की खूबियों को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अटलजी भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे। मुस्कुराहट उनके होठों पर तैरती रहती थी। आज ऐसे नेता का स्मरण कर हम धन्य हैं। श्री चौहान ने कहा कि अटलजी की पुण्यतिथि पर हम सभी यही संकल्प लेते हैं कि सरकार और संगठन के माध्यम से उनकी सोच और कल्पना के अनुसार सरकार चलाकर जनता का भला कर सकें और गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्धशाली भारत का निर्माण कर सकें।
अटलजी ने जिसे खड़ा किया, उस पार्टी का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्यः विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्व. अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटलजी सर्वसमावेशी व्यक्तित्व वाले राजनेता था और उन्होंने अपने व्यवहार से राजनीति में एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो अटलजी के नेतृत्व में खड़ी हुई है। श्री शर्मा ने कहा कि अटलजी कहते थे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। अटल जी की पुण्यतिथि पर हम सभी कार्यकर्ता उनके विचारों, गुणों को अपने जीवन और अपने कार्यव्यवहार में उतारने का संकल्प लें।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री अनिल अग्रवाल, श्री केवल मिश्रा, श्री राम बंसल, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री रविंद्र यति, श्रीमती वंदना जाचक, श्री विकास विरानी, श्री कृष्णमोहन सोनी, श्री राहुल राजपूत, श्री रवि शर्मा, श्री योगेश पवार, श्री इंद्रजीत सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह, श्री उत्कर्ष नायक, श्री मुकुल लोखंडे सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अटलजी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
इन्दौर में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री उमेश शर्मा, श्री दीपक जैन टीनू, श्री कमल बाघेला, श्री गोलू शुक्ला, श्री संदीप दुबे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं को अटलजी से जुड़े संस्मरण भी सुनाए।
ग्वालियर के कमल सिंह के बाग स्थित पैतृक निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा, श्री अभय चौधरी, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
जबलपुर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संभागीय कार्यालय रानीताल में उन्हें नमन कर पुष्पांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर, महामंत्री श्री रजनीश यादव, श्री पंकज दुबे, पूर्व महामंत्री श्री संदीप जैन, श्री राजेश मिश्रा, श्री आज़ाद साहू, श्री राजीव राठौर उपस्थित थे। जबलपुर ग्रामीण में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे व जिलाध्यक्ष श्री सुभाष ’रानू’ तिवारी द्वारा अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
बुरहानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय के सामने स्थित “अटल स्मृति स्थल“ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे सहित पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छतरपुर जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह की उपस्थिति में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कटनी के जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चमनलाल जी, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, जिला महामंत्री चेतन हिन्दुजा, जिला उपाध्यक्ष श्री मृदुल द्विवेदी, श्री आशुतोष शुक्ला, श्री वीरेंद्र मिश्रा, श्री कमलेश चौधरी, श्री बल्ली सोनी, श्री दीपक तिवारी, श्री मयंक गुप्ता, श्री मोनू यादव, श्री पवन यादव, श्री शिब्बू साहू, श्री सौरभ दुबे, श्री अनुराग त्रिसोलिया, श्री शरद तिवारी आदि उपस्थित थे।
शहडोल जिला कार्यालय में अटलजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री जयसिंह मरावी, जिलाध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अनुपम अनुराग अवस्थी, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
होशंगाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री मनोहर बडानी, श्री लोकेश विवारी, श्री अमित महाला, श्री प्रशांत दीक्षित, श्री चरणजीत सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विदिशा में जिला कार्यालय में श्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन, मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ भावसार, जिला उपाध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर दुबे, श्री देवेन्द्र यादव सहित कार्यकताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
खरगौन में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि जिला कार्यालय पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्रसिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, श्री विपिन गौर, श्रीमती भावना वर्मा, श्री ललित सोनी उपस्थित थे।
सिवनी में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply