-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
नाग पंचमी पर हुई विशेष पूजा, बनाएं पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक
श्रावण मास के शुभ अवसर पर मंशापूर्ण महादेव मंदिर शिवा पार्क फेस-2 गेट के पास सलैया मे 22 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव द्वारा कराया जा रहा है आयोजक प्रताप सिंह यादव ने बताया कि भजन, कीर्तन और ओम नमः शिवाय का जाप कर श्रद्धालु और स्थानीय रहवासी बडी संख्या में पार्थिव शिवलिंगो का निर्माण कर रहे है।
यादव ने बताया कि 22 दिनो मे उन्होने 21 हजार शिवलिंग बनाने का लक्ष्य रखा था लेकिन श्रद्धालुओ की लगन से अब करीब 51 हजार पार्थिव शिवलिंगो का निर्माण हो जायेगा। पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का कार्य मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक चलता है। इसके बाद भगवान शिव का रूद्राभिषेक सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक चलता है।पार्थिव शिवलिंगो का निर्माण पूज्य गुरुजी आचार्य जितेन्द्र शास्त्री, पंडित नितेश शर्मा, पंडित सत्यम मिश्र जी के मार्गदर्शन मे हो रहा है। आयोजन के 19 वे दिन 2051 पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराये गये। पार्थिव शिवलिंग का निर्माणकार्यक्रम के बाद प्रतिदिन एक पौधा लगाया जा रहा है शुक्रवार को अशोक का पौधा लगया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रताप सिंह यादव, कैलाश नारायण यादव, शिव कुमार यादव, उमा यादव, श्रीमती अश्वनी नीलम भाटिया, प्रेमलता शर्मा, रीता गुप्ता, मोहन गुप्ता, रंजना वर्मा, श्रीमती दिनेश अंबिका नामदेव, मधुलिका शर्मा, राकेश मीणा, लक्ष्मण गुप्ता, रीता गुप्ता सहित रहवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए




Leave a Reply