कांगे्रस सेवादल के तिरंगा मार्च

प्रदेश कांगे्रस सेवादल द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय तिरंगा मार्च एवं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं जब युवक कांग्रेस में था, उस समय से हम सेवादल के साथ मिलकर देश भर में काम करते थे।वह समय दूसरा था, आज कितना परिवर्तन आ गया है। पहले देश की राजनीति कुछ ओर थी, आज देश की राजनीति में बड़ा परिर्वतन हुआ है। आप लोग आज यहाँ सेवा की, निष्ठा की भावना से आये हैं। डाॅ. एन.एस. हार्डिकर नेे सेवादल की स्थापना महात्मा गांधी, नेहरू के मार्गदर्शन में की थी।

उन्होंने कहा कि आपकी सेवा का सही लक्ष्य है सच्चाई। सेवादल का समर्पण कपड़े पहनने, टोपी पहनने से नहीं होता, सही समर्पण तब होगा कि आपने कितने लोगों को सच्चाई बतायी। पहले 25 प्रतिशत लोग ही सोशल मीडिया से जुड़े थे लेकिन आज 99 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं। आप लोग सोशल मीडिया के जरिये लोगों का सच्चाई बताये। भाजपा आज किस प्रकार झूठ की राजनीति पर चल रही है, 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने का झूठ बोलकर और 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर सरकार तो बना ली लेकिन ना किसानो को कुछ दिया, ना बेरोजगारों को रोजगार दिया? फिर 2019 में इन्होंने किसानों, बेरोजगारों की बात नहीं करी, अब ये राष्ट्रवाद की बात लेकर आ गये ? आज यह हमें राष्ट्रवाद सिखाने की बात कर रहे हैं? भारत की आजादी में भाजपा के किसी एक भी व्यक्ति ने भाग लिया हो तो भाजपा उसका नाम बताये?
श्री नाथ ने कहा कि सेवादल को आगे बढ़ाने के लिए हम बाल कांग्रेस का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी हमने पूर्व मंत्री बाला बच्चन को दी है। दो साल का समय बचा है, हमें पूरे प्रदेश में लोगों को भाजपा की झूठ, फरेब की राजनीति उजागर कर उसे बेनकाब करना है। मैं यहां भाषण देने नहीं ,आपका सम्मान करने उपस्थित हुआ हूँ। सेवादल के साथी यदि कमर कस ले तो मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।


युवा कांगे्रस सम्मेलन एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम
में कमलनाथ का संबोधन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने युवा कांगे्रस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले ही चार दिन का विधानसभा का छोटा सत्र रखा गया और उसे भी मात्र 4 घंटे में ही समाप्त कर दिया? प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर बात करने से भागती है लेकिन भाजपा सरकार यह याद रखे कि वो हमें जनहित के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती?
उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब हमने भाजपा सरकार को ओबीसी वर्ग के आरक्षण, महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतो पर घेरा तो उन्होंने विधानसभा का सत्र ही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करवा दिया। आज युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर उसका पुरजोर ढंग से विरोध किया है।

उन्होंने कहा मैंने कांग्रेस सरकार में शुद्ध के लिए युद्ध चलाया, मिलावट खोरी को समाप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया, माफिया राज खत्म करने की मुहिम चलायी लेकिन भाजपा को ये सब अच्छा नहीं लगा और पीछे के दरबाजे से विधायकों की खरीद-फरोख्त कर धोखे से हमारी सरकार गिराकर अपनी सरकार बना ली।
मैं पूछना चाहता हूं कि क्या प्रदेश में माफिया राज चलेगा, क्या मिलावट खोरो का राज चलेगा? आज का युवा ठेका नहीं चाहता, कमीशन नहीं चाहता, सिर्फ अपने हाथों को काम चाहता है। आज शिक्षित युवा नौकरी चाहता है, काम धंधा चाहता है, अपना व्यवसाय चाहता है लेकिन भाजपा सरकार में युवाओं को देने के लिए कुछ नहीं है? उन्होंने कहा कि आज मुझे युवाओं का भरपूर जोश देखने को मिल रहा है, आने वाला समय युवाओं का ही होगा। युवाओं के जोश पर ही प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और युवाओं की ताकत ही इस भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today