-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कमलनाथ ने पार्टी का झंडा दिखा कर “जन संसद संवाद” यात्रा का शुभारम्भ किया
मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन शिवाजी नगर भोपाल से “जन संसद संवाद” यात्रा को पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया यह यात्रा समूचे मध्य प्रदेश में जायेगी और जगह जगह नुक्कड़ सभा, बैठक और “जन संसद संवाद” का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा आज भाजपा सरकार के द्वारा जनता की समस्याओ की अनदेखी की जा रही है, जो गंभीर समस्याओ के लिए आवाज़ उठाता है उसे देश द्रोही करार देने का प्रयास किया जाता है, ऐसे कई मुद्दे है जिन पर संसद में बहस कराने की आवश्यकता है लेकिन भाजपा सरकार ने जनप्रतिनिधियों का यह अधिकार भी समाप्त कर दिया है इन मुद्दों पर सदन में कोई चर्चा और बहस नहीं होती है I
इसीलिए ऐसे समय में माननीय श्रीमती सोनिया गाँधी जी श्री राहुल गाँधी जी, श्री कमलनाथ जी की मंशानुसार तथा माननीय श्री राजमणि पटेल सांसद राज्यसभा, अध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की अपील अनुसार हर जिले में “जन-संसद-संवाद” का आयोजन किया जा रहा है जिसमे जनता की सीधे भागेदारी रहेगी खुले रूप से उपरोक्त मुद्दों पर विचार विमर्श होगा, भाजपा के द्वारा किये गए झूठे वादों की पोल खोली जाएगी तथा सुझाव भी लिए जायेंगे जिस पर अमल करने के लिए सरकार पर दबाब बनाया जायेगा I
उक्त यात्रा में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से श्री पवन कुमार पटेल महासचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी, श्री विद्या राम वर्मा उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग, श्री रविन्द्र यादव महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग, श्री स्वराज सिंह सचिव, श्री अभिषेक पटेल, श्री दिग्विजय पटेल, शैलेन्द्र मर्सकोले व अन्य साथी निवेदन व मार्गदर्शन हेतु समूचे प्रदेश में पहुचेंगे I
यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में माननीय कमलनाथ जी, माननीय अरुण यादव जी पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व मंत्री विधयक आदरणीय कमलेश्वर पटेल, महामंत्री श्री महेंद्र सिंह चौहान, संगठन प्रभारी श्री चन्द्र प्रभाष शेखर, महामंत्री श्री राजीव सिंह जी, पूर्व विधियिका श्रीमती विद्यावती पटेल, पूर्व जिला पंच्यात अध्यक्ष श्रीमती बबिता साकेत, सहित सैकड़ो की तादात में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे I




Leave a Reply