-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी की ओर से सुश्री के. वाणी राव और साथी, भोपाल द्वारा ‘गायन’ एवं श्री शीराज हुसैन खान और श्री शीरान खान, भोपाल द्वारा ‘सारंगी वादन’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/wZP3JMP3vJ0 और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/535896167626641/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|
प्रस्तुति की शुरुआत सुश्री के. वाणी राव एवं साथियों द्वारा शास्त्रीय ‘गायन’ से हुई जिसमें राग शुद्ध सारंग में बिलम्बित एकताल की रचना- काहे मो मन भावे, द्रुत तीनताल में- नाहीं बोलूंगी एवं शिव भजन- जपत मन आनंद शिव-शिव से अपनी प्रस्तुति को विराम दिया|
सुश्री वाणी के साथ तबले पर- श्री आशीष उपाध्याय एवं हारमोनियम पर- श्री के. दामोदर राव ने संगत दी|
सुश्री के. वाणी राव बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा अपने पिता पण्डित दामोदर राव से ग्रहण कर रही हैं आपने राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय से शास्त्रीय गायन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की| सुश्री वाणी दूरदर्शन आकाशवाणी की ‘बी’ हाई ग्रेड कलाकार हैं| आपको लता मंगेशकर अवार्ड, शास्त्रीय गायन में भारत सरकार द्वारा स्कालरशिप एवं अन्य कई सम्मान प्राप्त हैं| सुश्री के. वाणी राव देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी सफल प्रस्तुति दे चुकी हैं|
दूसरी प्रस्तुति श्री शीराज हुसैन खान और शीरान खान द्वारा ‘सारंगी वादन’ की हुई जिसमें राग मधुवंती में बिलम्बित एकताल में एवं द्रुत तीनताल में निबद्ध बंदिशें प्रस्तुत कीं|
शीराज़ हुसैन खान- आपका जन्म संगीत के प्रतिष्ठित परिवार में हुआ संगीत की प्रारंभिक में शिक्षा अपने दादा देश के सुविख्यात सांरगी वादक उस्ताद नज़र हुसैन खा साहब से प्राप्त की, तत्पश्चात् अपने पिता जी ज़मीर खान से प्राप्त कर रहे हैं। आपको अपने चाचा सुप्रसिद्ध सांरगी वादक उस्ताद क़दीर खान का भी सानिध्य प्राप्त हुआ है। आपने सारंगी वादन के कार्यक्रम किऐ जिसमे “तानसेन समारोह ग्वालियर भारत भवन भोपाल आदि उल्लेखनीय है। आपने कई प्रसिद्ध गायकों के साथ सारंगी संगत की हैं। आपको C.C.R.T नई दिल्ली द्वारा छात्रवृत्ति भी प्राप्त है।
श्री शीराज को वर्ष 2017 में अखिल भारतीय आकाशवाणी संगीत प्रतियोगिता में सारंगी वादन के लिए राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया |
शीरान खान -आपका जन्म संगीत के प्रतिष्ठित परि में हुआ | संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने दादा देश के सुविख्यात सांरगी वादक उस्ताद नजर हुसैन खाँ से प्राप्त की तत्पश्चात् अपने पिता श्री शामीर खाँ एवं अपने बड़े पिता कदीर खाँ से सारंगी वादन का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं| वर्तमान में आप अपने पिता एवं बड़े पिता ख्यात गायक उस्ताद ज़मीर हुसैन खाँ से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं । आपने – (NCPA) मुंबई एवं प्रदेश के कई मंचों पर सारंगी की प्रस्तुति दी है, वर्ष 2018 में अखिल भारतीय आकाशवाणी संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है और आपको आचार्य अलाउद्दीन खाँ मेमोरियल अवार्ड भी प्राप्त हुआ है।
————————————————————————————-
श्रृंखला अंतर्गत 12 अगस्त, 2021 को सायं 07:00 बजे से मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित शाम-ए-गज़ल कार्यक्रम में श्री अनवर हुसैन, जबलपुर एवं मो. रहीमुद्दीन, भोपाल द्वारा ‘गज़ल गायन’ की प्रस्तुति होगी जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtube.com/channel/UCL_bmi2Ls6zFZdM3re6QzAQ और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/MPTribalMuseum/live/ पर लाइव प्रसारित किया जायेगा |




Leave a Reply