-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का इंडेक्शन कोर्स का समापन
निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी श्री राजेश चावला की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल में आज नव पदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का प्रथम इंडक्शन कोर्स सम्पन्न हुआ। इस कोर्स का आरंभ 26 जुलाई 2021 को विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरुणा मोहन राव द्वारा किया गया था। इस कोर्स में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, पुलिस दूर संचार सहित विभिन्न इकाइयों के 24 अधिकारी सम्मिलित हुए।
कोर्स के आरंभ के साथ ही बड्डी पेयर की अवधारणा एवं आईस-ब्रेकिंग जैसी विधाओं के द्वारा टीम बिल्डिंग एक्सरसाईज आदि करवाई गई। कोर्स के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिनमें नवीन पद कर्तव्य, दायित्वों कार्य प्रणाली, ऑफिस प्रोसीजर, अन्य विभागों से समन्वय, सायबर अपराध विवेचना, वित्तीय शक्तियों की जानकारी तथा विभागीय कार्य प्रक्रियाओं में प्रवीणता व कौशल उन्नयन शामिल है। प्रशिक्षण में प्रोफेशनल डेवलपमेंट, इमोशनल इंटेलीजेंस आर्गनाइजेशनल डेवलपमेंट, चेंज मैनेजमेंट व पुलिस सुपरविजन, पुलिस सुधार, पुलिस नैतिकता व मानव अधिकार विषयों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण संचालन के पूर्व मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण शाखा द्वारा ट्रेनिंग नीड एनालिसिस (TNA) तथा प्रशिक्षण आवश्यकताओं का विश्लेषण कर इस वरिष्ठ प्रशिक्षण की संरचना की गई है।
इस प्रशिक्षण कोर्स में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना श्री अनिल कुमार, उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री अमित सिंह. श्री मनोज राय, श्री रियाज इकबाल, श्रीमती इरमीन शाह, सेनानी 7 वीं वाहिनी बिसबल श्री तरुण नायक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, उप निदेशक मप्र पुलिस अकादमी भोपाल श्री विनीत कपूर, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक पीटीएस पचमढ़ी श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री शशांक गर्ग ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पचमढ़ी का प्रशिक्षण सह भ्रमण भी कराया गया। साथ डायल 100 का भ्रमण भी करवाया गया जिसमे डायल-100 एवं CCTV के बारे में बताया गया।
इस सत्र में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस मुम्बई द्वारा ऑनलाईन प्रशिक्षण सत्रों में टीम बिल्डिंग लीडरशिप कॉनफ्लिक्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों को कवर किया गया।
संपूर्ण कोर्स के संचालन में उप निदेशक एमपीपीए श्री विनीत कपूर एवं अतिरिक्ते पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मि पाण्डेय (सहायक कोर्स कोर्डिनेटर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




Leave a Reply