-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
साठ हजार रूपए के इनामी बदमाश छतरपुर पुलिस की गिरफ्त में
छतरपुर जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बने वर्ष 2016 से फरार शातिर कुख्यात हत्यारे साठ हजार रूपये के इनामी बदमाशों को 315 बोर की अद्दी व कारतूस तथा 12 बोर की अद्दी व कारतूस के साथ छतरपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ग्राम पठिया तथा भोजपुरा में छोटेराजा परमार पठिया तथा हाकम सिंह बुन्देला भोजपुरा के परिवारों में विगत 10 वर्षों से वर्चस्व की लडा़ई चल रही थी। वर्चस्व की इस लडाई में वर्ष 2015 से आज तक भगवत सिंह, छोटेराजा परमार पठिया एवं रखुवां अहिरवार की हत्या हो चुकी है तथा वर्ष 2017 में नरवद अहिरवार की नाक काटकर हत्या का प्रयास किया गया था ।
इन मामलों का आरोपी हाकम सिंह बुन्देला निवासी भोजपुरा वर्ष 2016 में जेल तोडकर फरार हो गया था। फरारी के दौरान उसने अपने भाई मोरपाल सिंह एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने प्रतिद्वंदी तथा भगवत सिंह की हत्या के महत्वपूर्ण साक्षी छोटेराजा उर्फ इन्द्रप्रताप सिंह परमार की 16 मार्च 21 को आयुष होटल के सामने बडामलहरा में गोली मारकर नृशंस हत्या कर फरार हो गये थे।
आरोपी हाकम सिंह तथा मोरपाल सिंह पुलिस से बचने के लिए स्थान बदल-बदल कर चित्रकूट, चैन्नई, विजयनगरम आंध्रप्रदेश, हैदराबाद आदि स्थानों पर फरारी काटते रहे। फरारी के दौरान आरोपी मोरपाल सिंह ने विजयनगरम आंध्रप्रदेश में चोरी की वारदात भी घटित की थी।
छोटेराजा उर्फ इन्द्रप्रताप सिंह की हत्या के आरोपी हरदेव सिंह, इमरत लोधी, हरिश्चन्द्र लोधी, रामकृपाल लोधी, श्रीमति जयकुंवर, गब्बर सिंह की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी थी। मामले के मुख्य आरोपी हत्यारे मोरपाल सिंह तथा हाकम सिंह अपराध घटित कर फरार हो गये थे।
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर, उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक छतरपुर के द्वारा मामले का सघन पर्यवेक्षण कर अपने निर्देशन पर जिला छतरपुर के पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर लगातार मार्गदर्शन देकर साठ हजार रूपये के इनामी आरोपी हाकम सिंह बुन्देला पिता मजबूत सिंह बुन्देला उम्र 35 वर्ष एवं मोरपाल सिंह बुन्देला पिता मजबूत सिंह बुन्देला उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम भोजपुरा को ग्राम भोजपुरा के पास मुकरवा से गिरफ्तार किया है।
आरोपी हाकम सिंह व मोरपाल सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर की अद्दी मय दो जिन्दा कारतूस, एक 32 बोर की अद्दी मय 3 जिन्दा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जप्त की गयी है। आरोपी हाकम सिहं पर जिला छतरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, जेल ब्रेकिंग आदि से संबंधित 6 अपराध दर्ज है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी बडामलहरा श्री आर.आर.साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री शशांक जैन, निरीक्षक श्री के.के. खनेजा, श्री राजेश बंजारे, श्री अभिषेक चोबे, उप निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र रोहित, श्री हेमंत नायक, श्री जसवंत सिंह, श्री सिद्धार्थ शर्मा, श्री राजकुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री धर्मेन्द्र यादव, आरक्षक श्री संदीप तोमर, श्री किशोर रैकवार, श्री प्रमोद दांगी, श्री अविनाश रिछारिया, श्री बृजेन्द्र राय, श्री सुरेश और श्री बृषभान यादव की सराहनीय भूमिका रही।




Leave a Reply