6 अगस्त को हितग्राहियों को पीले चावल देकर करेंगे घर-घर आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिये केन्द्र सरकार के द्वारा अनेक प्रभावी एवं कारगार कदम उठाते हुए गरीबों एवं आमजन के कल्याण हेतु कई जनहितेषी योजनाओं की घोषणा कर क्रियान्वयन भी किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोगों को दीपावली तक मुफ्त अनाज देकर बडी राहत देने का काम किया है। आगामी 7 अगस्त को इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री भोपाल के 2 लाख 70 हजार लगभग हितग्राहियों को अन्न उत्सव के माध्यम से लाभ देंगे।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने जिला कार्यालय में आयोजित मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पचौरी ने मंडल स्तर पर अन्न उत्सव के लिए प्रभारी मनोनीत किया है। सुमित पचौरी ने बताया कि 7 अगस्त को 272 राशन दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 100 हितग्राहियों को राशन वितरित किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। अन्न उत्सव में शामिल होने के लिए 6 अगस्त को हितग्राहियों को पीले चावल देकर घर-घर निमंत्रण दिया जायेगा। 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा। 11.20 बजे प्रधानमंत्री जी हितग्राहियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी इस उत्सव का भरपूर प्रचार प्रसार करें और प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का इस योजना के लिए आभार ज्ञापित किया जायेगा।
इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री श्री सत्यार्थ अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सेनी, श्री आरके बघेल, श्री राम बंसल, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री जगदीश यादव, श्री रामेश्वर राय दीक्षित, श्री नंदकिशोर राठौर श्रीमती मालती राय, श्रीमती वंदना परिहार, श्री सुषमा साहू, श्री रवि शर्मा, श्री मनोज राठौर, श्री इन्द्रजीत सिंह राजपूत, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री हरदीप सिंह लब्बू, श्री बालिस्ता रावत सहित मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today