-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
चंद्रा सर्वटे मप्र आदिवासी कांग्रेस महिला विंग की कार्यवाहक अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष अजय शाह द्वारा महिला विंग का गठन कर श्रीमती चंद्रा सर्वटे को मप्र आदिवासी कांग्रेस महिला विंग का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
शाह ने अभा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी की भावनानुसार श्रीमती सर्वटे को आदिवासी कांग्रेस महिला विंग में मनोनीत कर अपेक्षा की है कि वे प्रदेश में आदिवासी वर्ग को कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराकर पार्टी को ओर अधिक मजबूती एवं सक्रियता प्रदान करने का कार्य करेंगी।
श्रीमती सर्वटे ने अपनी नियुक्ति पर श्री कमलनाथ जी एवं श्री शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसका पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन कर आदिवासी वर्ग को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी। साथ ही भाजपा द्वारा आदिवासी वर्ग को गुमराह कर उनके साथ किये जा रहे कुठाराघात को उजागर कर उनके हक के लिए संघर्ष कर उन्हें सम्मान दिलाने का प्रयास करूंगी।
वहीं श्री शाह ने श्रीमती सुभद्रा परमार को आदिवासी कांग्रेस विभाग की जिला इकाई निमाड़ क्षेत्र का महिला विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
श्रीमती सर्वटे और श्रीमती परमार की नियुक्ति पर श्री प्रकाशसिंह ठाकुर, महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी मप्र कांग्रेस आदिवासी विभाग, श्रीमती ज्योति पदाम, श्रीमती रागनी परते, श्रीमती आशा धुर्वे, श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे, अंजली मरावी, श्री नीलकरण सहित कांग्रेस परिवार और आदिवासी वर्ग के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।




Leave a Reply