-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
गुरु हरकिशन के प्रकाश उत्सव पर पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा कार्यक्रम आयोजित
सिखों के आठवें गुरु, गुरु हरकृष्ण जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया । मध्यप्रदेश पंजाबी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित आनलाईन कार्यक्रम में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल इंदौर के विद्यार्थियों द्वारा कोई बोले राम राम…..सतगुरु की सेवा सफल है…. आदि गुरुवाणी के शब्द गायन किये गए । कीर्तन और भाषण द्वारा गुरु जी की शिक्षाओं का स्मरण किया गया ।
अकादमी की डायरेक्टर श्रीमति नीरू सिंघ ने अपने उदबोधन में कहा कि गुरु जी ने सेवा के महत्व को प्रभु की उत्तम भक्ति बताया , गुरु जी ने चेचक महामारी के रोगियों का स्वयं अपने हाथों से इलाज किया । आज भी उनकी याद में दिल्ली में बना गुरुद्वारा बंगला साहिब से लोग चरणामृत लेकर अपने दुःख दूर करते है , गुरु जी के अनुसार मनुष्य को मानवता की सेवा कर अपना जन्म सार्थक बनाना चाहिए । श्रीमति नीरू सिंघ ने कहा कि वर्तमान में गुरु जी शिक्षाएं और भी प्रासंगिक हो जाती है जब विश्व करोंना जैसी महामारी से लड़ रहा है ।
स्कूल के प्राचार्य श्री राजेश शर्मा तथा छात्रा कमलकौर सतदेव ने भी गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला । रतनजीत सिंघ शैरी के निर्देशन तथा प्रज्ञा पात्रीकर के संगीत संयोजन में विश्वनाथ,कार्तिक,पारस इंग्ले,अमरजीत सिंघ हरसिद्क सिंघ,तनवीर सिंघ,जसप्रीत सिंघ तथा गगनदीप सिंघ ने गुरुवाणी शब्द गायन किये ।




Leave a Reply